अनुराग कश्यप को मिला पहली पत्नी का समर्थन, पति को कहा रॉकस्टार

हाल ही में पायल घोष ने अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अनुराग पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज उनके समर्थन में आई हैं।
अनुराग कश्यप को मिला पहली पत्नी का समर्थन
अनुराग कश्यप को मिला पहली पत्नी का समर्थनSocial Media

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसपर अनुराग कश्यप ने रिएक्शन दिया था। अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद उनकी पूर्व पत्नी और फिल्म एडिटर आरती बजाज उनके समर्थन में आई हैं। आरती ने कहा कि अनुराग वैसे इंसान हैं, जो अपने यहां महिला कर्मियों के लिए काम का सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करते हैं। आरती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "अनुराग कश्यप आप रॉकस्टार हैं। जैसे आप महिलाओं को सशक्त करते हैं, वैसा करना और उन सभी के लिए सुरक्षित स्थल तैयार करना जारी रखें। मैं सबसे पहले इसे हमारी बेटी के साथ देखती हूं।"

अनुराग कश्यप ने शेयर किया पोस्ट:

पूर्व पति अनुराग कश्यप के सम्रथन में आरती बजाज ने लिखा, "ये पहली पत्नी है.. @anuragkashyap10 तुम एक रॉकस्टार हो। महिलाओं को हमेशा की तरह सशक्त करते रहो और उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह बनाते रहो, मैं ये सब कुछ हमारी बेटी के लिए देखती हूं। कोई ईमानदारी बची नहीं है और दुनिया लूजर लोगों और बिना दिमाग वालों से भर गई है, जो किसी भी ऐसे इंसान के खून के प्यासे हो गए हैं जो आवाज उठाता है। नफरत करने में लगने वाली ऊर्जा अगर लोग किसी अच्छे काम में लगाएं तो दुनिया एक बेहतर जगह बन सकती है। मैंने अभी तक जो देखा है, ये उसमें सबसे घटिया हरकत है। पहले मुझे इससे गुस्सा आया और फिर मैं जोर से हंसी क्योंकि ये इससे ज्यादा बनाया हुआ नहीं हो सकता, मुझे माफ करना कि, तुम्हे इससे गुजरना पड़ रहा है। यही इनका स्तर है। तुम अपनी आवाज का इस्तेमाल करते रहो, हम तुमसे प्यार करते हैं।"

निर्देशक अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज के अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू और टिस्का चोपड़ा ने भी अनुराग के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट शेयर कर अनुराग को 'सबसे बड़ा' फेमिनिस्ट बताया। तापसी ने लिखा, "तुम्हारे लिए मेरे दोस्त, मेरे जानने वालों में तुम सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो। तुम्हारी एक नई फिल्म के साथ सेट पर जल्द मुलाकात होगी, जिसमें दिखाया जाएगा कि, तुम्हारी बनाई दुनिया में महिलाएं कितनी सशक्त और उल्लेखनीय होती हैं।"

खुद पर लगे आरोप पर बोले अनुराग:

अनुराग ने अपने पर लगे आरोप पर ट्वीट किया था, "क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि, औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूँगा कि, जो भी आरोप हैं आपके, सब बेबुनियाद हैं।"

पायल ने किया था ट्वीट:

बता दें, पायल घोष ने अनुराग पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए ट्वीट कर लिखा, "अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। पायल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "कृपया इस पर एक्शन लें और देश को दिखाए इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान। मुझे पता है कि, ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में हैं, प्लीज मेरी मदद कीजिए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com