KRK ने ट्वीट कर अनुराग कश्यप को दी श्रद्धांजलि, डायरेक्टर ने दिया जवाब

हाल ही में कमाल आर खान ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है, जिसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें मजेदार जवाब दिया है।
Anurag Kashyap And KRK
Anurag Kashyap And KRKSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड एक्टर और क्रिटिक्स केआरके यानी कमाल राशिद खान अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्वीट्स के चलते सुर्खियां बटोरते रहते हैं। केआरके आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसके चलते उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में कमाल आर खान ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, कमाल आर खान ने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर किया था। इसी के साथ उन्होंने यही भी बताया था कि, वह अब नहीं रहे।

केआरके ने किया था ट्वीट:

केआरके बॉक्स ऑफिस के ट्विटर अकाउंट से अनुराग कश्यप की फोटो शेयर कर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "वह वास्तव में एक महान स्टोरीटेलर थे, हम आपको हमेशा याद करेंगे सर।"

अनुराग कश्यप ने दिया जवाब:

कमाल आर खान के इस ट्वीट पर अब अनुराग कश्यप ने भी प्रतिक्रिया दी है और एक्टर के ट्वीट पर मजेदार कमेंट भी किया है। केआरके के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "कल यमराज के दर्शन हुए, आज यमराज खुद घर वापस छोड़ कर गए। बोले- अभी तो और फिल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फिल्म नहीं बनाओगे और बेवक़ूफ़/भक्त उसका boycott नहीं करेंगे, तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे।"

केआरके ने दी सफाई:

@KRKBoxOffice ने इस पर सफाई भी दी। एक अन्य ट्वीट करके उन्होंने लिखा, "हमें बहुत अधिक खेद है कि हमारे एक स्टॉफ को अनुराग कश्यप और अनुराग कपूर के नाम को लेकर गलतफहमी हो गई। हमने अनुराग कश्यप को लेकर गलत न्यूज़ पब्लिस कर दी। अनुराग कपूर की आत्मा को शांति मिले!"

बता दें कि, अनुराग कश्यप और केआरके के बीच तनातनी सालों से चली आ रही है। यह 2015 में तब शुरू हुई थी, जब केआरके ने दावा किया था अनुराग कश्यप और करन जौहर ने उन्हें अपनी फिल्मों के रिव्यू करने से रोका है। जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा था कि केआरके को फिल्मों के रिव्यू से रोकने से उनका कोई लेना-देना नहीं है। कश्यप ने केआरके को महत्वहीन भी बताया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com