विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शेयर की रोमांटिक फोटो, फैंस हुए दीवाने

हाल ही में विराट कोहली ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शेयर की रोमांटिक फोटो
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शेयर की रोमांटिक फोटोSocial Media

इस वक्त यूएई में IPL खेला जा रहा है। आईपीएल में आरसीबी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इस बीच कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने जो तस्वीर शेयर की है, उसके बैकग्राउंड में सूरज ढल रहा है और दोनों ही स्विमिंग पूल में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि, अनुष्का शर्मा ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। इनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। अनुष्का इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि, विराट द्वारा शेयर की गई इस फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समुद्र में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में जहां अनुष्का और विराट का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है, तो वहीं दुबई का सनसेट भी तस्वीर में जबरदस्त लग रहा है। विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का की फोटो को लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही फैंस अनुष्का और विराट की इस फोटो पर कमेंट करते नहीं थक रहें हैं।

आपको बता दें कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी। विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा की फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, "और फिर, हम तीन हैं।" फोटो को साझा करते हुए विराट कोहली ने बताया था कि दोनों जनवरी तक माता-पिता बन जाएंगे।

नए मेहमान को लेकर एक्साइटेड हैं विराट:

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले विराट से पूछा गया कि, जनवरी में आपके घर नए मेहमान आने वाले हैं तो आपको कैसा लग रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा था कि, जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा, "यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।" अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करे, तो अनुष्का फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से अभी तक अनुष्का ने कोई फिल्म नहीं नहीं की है। हालांकि, इस तरह की खबरें हैं कि, बेबी होने के बाद वह नया प्रोजेक्ट साइन करेंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com