बेटी के जन्म के बाद पहले ऐड में नजर आए अनुष्का और विराट, देखें Video
राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया। दोनों इस वक्त पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। अपनी बेटी के दुनिया में आने के बाद दोनों बेहद खुश हैं। मां बनने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहली बार एक विज्ञापन में नजर आई हैं। इस ऐड में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बॉन्डिंग शानदार नजर आ रही है। उनकी बेटी के जन्म के बाद पहली बार ये जोड़ी किसी ऐड में नजर आई हैं।
अनुष्का और विराट ने यह ऐड श्याम स्टील कंपनी के लिए किया है। इसमें दोनों अपनी ट्रैवल प्लानिंग के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। 11 जनवरी को बेटी को जन्म देने के बाद से यह पहला मौका है, जब अनुष्का शर्मा किसी ऐड में नजर आई हैं। टेलीविजन चैनलों के लिए शूट किए गए इस विज्ञापन को फिलहाल यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस ऐड में विराट-अनुष्का की बॉन्डिंग की लोग सराहना कर रहे हैं।
कैसा है ऐड :
सामने आए इस ऐड में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेड पर लेटे नजर आ रहें हैं और ट्रेवल प्लान बना रहे हैं। अनुष्का ग्रीन टॉप और व्हाइट पेंट्स में नजर आ रही हैं, तो विराट ब्राउन शर्ट और व्हाइट पेंट्स में दिख कर रहे हैं। अनुष्का अपने फोन पर हॉलिडे के लिए दौरान करने के लिए एक्टिविटी सर्च कर रही हैं और विराट एक रेड क्रिकेट बॉल से खेल रहे हैं।
आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब दोनों किसी ऐड में नजर आए हों। इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि, दोनों की मुलाकात 'हेड एंड शोल्डर शैम्पू' की ऐड करने के दौरान हुई थी और वहीं से दोनों के बीच दोस्ती और प्यार का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके अलावा दोनों साथ में मान्यवर मोहे की ऐड में भी साथ काम कर चुके हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।