कपूर फैमिली में कोरोना: अर्जुन, अंशुला, रिया और करण बुलानी कोविड पॉजिटिव

हाल ही में खबर आई है कि, कपूर सिबलिंग्स यानी रिया कपूर (Rhea Kapoor), अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और करण बुलानी (Karan Boolani) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
अर्जुन, अंशुला, रिया और करण बुलानी कोविड पॉजिटिव
अर्जुन, अंशुला, रिया और करण बुलानी कोविड पॉजिटिवSocial Media

मनोरंजन जगत में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का कहर बरसने लगा है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), अमृता अरोड़ा (Amrita Arora), सीमा खान (Seema Khan), महीप कपूर (Maheep Kapoor) और उनकी बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) ने को हाल ही में कोरोना हुआ था। अब खबर सामने आई है कि, कपूर सिबलिंग्स यानी रिया कपूर (Rhea Kapoor), अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और करण बुलानी (Karan Boolani) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

अंशुला कपूर हुईं कोरोना से संक्रमित:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ये दोनों क्वारंटीन हो गए हैं और अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है। अर्जुन कपूर के साथ साथ उनकी कजिन और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है।

अंशुला कपूर का जन्मदिन आज:

आपको बता दें कि, अंशुला कपूर का आज जन्मदिन है और अंशुला कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा के साथ क्रिसमस पार्टी में मौजूद थी। इसी पार्टी में उनके साथ करीना कपूर भी थी और अमृता अरोड़ा भी था। हालांकि हाल ही में मलाइका अरोड़ा का कोरोना टेस्ट हो चुका है, लेकिन एहतियात के तौर पर उनका फिर से टेस्ट करवाने की बात हो रही है।

रणवीर शौरी भी हुए कोरोना पॉजिटिव:

बता दें कि, इससे पहले अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, "मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। यह वेव रियल है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com