अरशद वारसी ने शेयर की अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, फैंस कर रहें हैं जॉन सीना से तुलना

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया है।
Arshad Warsi Shares a Picture of His Transformation
Arshad Warsi Shares a Picture of His TransformationSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) इन दिनों चर्चा में हैं। अरशद वारसी इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने देखने के बाद फैन्स के होश उड़ गए हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अरशद वारसी ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में वह स्लिम अवतार में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह काफी हट्टे-कट्टे दिख रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शेप लेना है।"

वायरल हो रही है ये तस्वीर:

अरशद वारसी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अरशद के इस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं। फैंस को उनकी बाॅडी काफी पसंद आ रही है। फैंस उनकी फोटोज के कमेंट बाॅक्स में तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उनकी तुलना WWE चैंपियन जॉन सीना (John Cena) से कर रहें हैं।

रणवीर सिंह ने किया कमेंट:

अरशद वारसी की तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, "ये सर्क‍िट तो बहुत चेंज हो गया है रे।" वहीं इस पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी रिएक्ट किया है। रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है, "Come Onnnnn Get Ittttt."

इस फिल्म में दिखेंगे अरशद वारसी:

वहीं अगर अरशद वारसी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अरशद वारसी जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co