अरुण गोविल
अरुण गोविलSyed Dabeer Hussain - RE

रामायण से बन गए राम, लेकिन इस किरदार ने ख़त्म कर दिया अरुण गोविल का करियर

लोगों में अरुण गोविल की छवि कुछ इस कदर बन चुकी थी कि वे जहाँ भी जाते लोग उनके हाथ जोड़ने से लेकर उनके चरणों में गिर जाते थे।

राज एक्सप्रेस। रामानंद सागर की रामायण से हर घर में प्रभु राम के रूप में पहचाने वाले अरुण गोविल ने जो पोपुलिरिटी देखी है वह शायद ही किसी और एक्टर ने कभी देखी होगी। रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने के बाद लोग अरुण गोविल को ही श्रीराम मानने लगे थे। लोगों में उनकी छवि कुछ इस कदर बन चुकी थी, कि वे जहां भी जाते लोग उनके हाथ जोड़ने से लेकर उनके चरणों में गिर जाते थे। कई बार खुद अरुण गोविल इस बारे में जिक्र कर चुके हैं। हालांकि एक तरफ जहां उन्हें इस शो ने भगवान राम बना दिया, तो वहीं दूसरी तरफ इस कारण ही उनका करियर भी खत्म हो चला। आज उनके 65 वें जन्मदिन के मौके पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

अरुण गोविल का शुरूआती सफ़र :

हम सभी के चहेते अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को उत्तरप्रदेश के मेरठ में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भी यहीं पर पूरी हुई है। इस दौरान ही अरुण गोविल ने कई नाटकों में भी अभिनय करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद साल 1975 में वे मुंबई चले आए और कुछ समय बिज़नेस में हाथ आजमाने के बाद वे अभिनय की तरफ मुड़ गए।

रामायण ने दिलाई पहचान :

अरुण गोविल ने राजश्री के साथ कई बड़ी पारिवारिक फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें प्रसिद्धि रामानंद सागर की ‘रामायण’ से मिली। भगवान राम के किरदार को अरुण गोविल ने इतनी सादगी से निभाया कि लोग उन्हें ही श्रीराम समझने लगे थे। लोग उन्हें जहाँ भी देखते तो उनसे आशीर्वाद लेने के लिए पहुँच जाते थे।

सिगरेट की लत छोड़ी :

खुद अरुण गोविल इस बारे में बता चुके हैं कि एक तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी ने सिगरेट पीते देख लिया था। जिसके बाद उस व्यक्ति ने अरुण गोविल को काफी खरी-खोटी सुनाई और यह कहा कि हम आपको भगवान समझ रहे हैं और आप यहां बैठकर सिगरेट पी रहे हैं। इसके बाद अरुण गोविल ने भी सिगरेट को हमेशा के लिए त्याग दिया।

करियर हुआ बर्बाद :

रामायण के बाद से अरुण गोविल की छवि सबके दिलों में श्रीराम की बन गई थी। हालांकि एक्टर ने इसके बाद कुछ फिल्मों में भी काम करना चाहा, लेकिन सबने उनसे यह कहा कि आप श्रीराम के तौर पर जाने जा रहे हैं। ऐसे में आपको किसी और रोल के लिए कास्ट नहीं किया जा सकता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com