आशा भोंसले को मिलेगा 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार सम्मान'
आशा भोंसले को मिलेगा 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार सम्मान'Social Media

आशा भोंसले को मिलेगा 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार सम्मान', क्या है इस पुरस्कार का मकसद ?

अलग-अलग भाषाओँ में गाना गाने वाली सिंगर आशा भोंसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें, इस पुरस्कार की स्थपना उनके ही परिवार ने उनकी बहन लता मंगेशकर के निधन के बाद की थी।

Lata Deenanath Mangeshkar Award 2023 : आज अलग-अलग भाषाओँ में गाना गाने वाली सिंगर आशा भोंसले को हर कोई जनता है। उन्होंने 16 हजार से भी ज्यादा गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्हें अब तक कई अब तक सम्मान मिल चुके हैं। वहीँ, अब आशा भोंसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। बता दें, इस पुरस्कार की स्थपना उनके ही परिवार ने उनकी बहन लता मंगेशकर के निधन के बाद की थी।

आशा भोंसले को मिलेगा सम्मान :

दरअसल, आशा भोंसले को इस साल का लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करने कि खबर सामने आई है। इस पुरस्कार की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में उनके निधन के बाद 6 फरवरी 2022 को हुई थी। बता दें, इससे पहले यह सम्मान मशहूर गजल गायक पंकज उधास और अभिनेत्री विद्या बालन को भी मिल चुका हैं। जबकि, इस पुरस्कार की स्थापना होने के बाद यह सम्मान सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था। वहीँ, अब इस पुरस्कार के लिए लता दीदी की बहन आशा भोंसले को चुना गया है। इस पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को मंगेशकर परिवार ने की है।

कब और कहां होगा पुरस्कार समारोह ?

बताते चलें, लता मंगेश्कर के मुंबई स्थित घर प्रभुकुंज से लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की घोषणा की गई। इस घोषणा के दौरान यहां हदयनाथ मंगेश्कर और उषा मंगेशकर के साथ ही उनका पूरा परिवार भी उपस्थित था। सामने आई जानकारी की मानें तो, यह पुरस्कार समारोह 24 अप्रैल को शाम 6 बजे से 8 बजे तक षणमुखानंद हॉल में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में कला, साहित्य, संगीत और राजनीति से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी। जिस दिन इस कार्यक्रम का आयोजन होना है, उस दिन यानी 24 अप्रैल को लता मंगेशकर के पिता दिनानाथ मंगेश्कर का स्मृति दिवस भी है।

पुरस्कार की स्थापना का मकसद :

यह घोषणा करते हुए उन्होंने इन पुरस्कार की स्थापना करने का मकसद भी बताया। उन्होंने कहा कि, यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है। जिन्होंने देश और देश के लोगों को रास्ता दिखाया है या उनकी प्रेरणा बने हैं। इसी के मद्देनजर इस साल का लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार आशा भोसले को प्रदान किया जाएगा। बता दें, आशा भोसले, लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com