ऋचा चड्ढा के खिलाफ थाने पहुंचे अशोक पंडित
ऋचा चड्ढा के खिलाफ थाने पहुंचे अशोक पंडितSocial Media

ऋचा चड्ढा के खिलाफ थाने पहुंचे अशोक पंडित, बोले- एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज करो FIR

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने भारतीय सेना को लेकर कुछ ऐसा कहा कि, वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों अपने ट्वीट के कारण विवादों में घिरी हुईं हैं। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना को लेकर कुछ ऐसा कहा कि, वो बॉलीवुड के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स के भी निशाने पर आ गई हैं। हालांकि, अब ऋचा ने ट्वीट पर माफी मांग ली है। माफी मांगने के बावजूद ऋचा चड्ढा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

अशोक पंडित ने दर्ज कराई शिकायत:

बता दें कि, गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए, शहीद होने वालें भारतीय सैनिकों पर विवादित बयान देना अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को महंगा पड़ गया है। माफी मांगने के बावजूद ऋचा चड्ढा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत फिल्म निर्माता अशोक पंडित द्वारा दर्ज कराई गई है।

अशोक पंडित ने अपनी शिकायत में कही यह बात:

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता अशोक पंडित ने ऋचा चड्ढा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। निर्माता अशोक पंडित ने अपनी शिकायत में कहा है कि, "ऋचा चड्ढा ने हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाया है और उनका अपमान किया है, विशेष रूप से जिन्होंने गलवान घाटी में अपनी जान दे दी। यह एक आपराधिक कृत्य है, प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।"

ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना को लेकर कही थी यह बात:

बताते चलें कि, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर के जरिए उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि, भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार है। ऋचा चड्ढा ने कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि, "Galwan says hi."

ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना को लेकर कही थी यह बात
ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना को लेकर कही थी यह बातSocial Media

ऋचा चड्ढा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लग गए। उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने लिखा कि, हमारे गलवान में शहीद हुए हमारे जवानों का मजाक बनाया जा रहा है। ऋचा चड्ढा ने हंगामा बढ़ता देख अपने विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया और माफी भी मांगी।

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट डिलीट कर मांगी माफी:

ऋचा चड्ढा ने माफी मांगते हुए लिखा है, "मेरा मकसद सेना का अपमान करने का नहीं था। मेरे तीन शब्दों को विवाद में घसीटा गया। अगर किसी को भी बुरा लगा हो तो माफी चाहती हूं। मेरे नानाजी खुद फौज में थे और लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर थे। भारत-चीन युद्ध में उनके पैर में गोली लगी थी, मेरे मामाजी भी पैराट्रूपर थे। यह मेरे खून में है। अगर सेना में कोई शहीद होता है तो उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। यहां तक कि अगर कोई सेना में घायल होता है, तो भी दर्दनाक होता है। यह मेरे लिए एक भावनात्मक मुद्दा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com