अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने रचाई शादी
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने रचाई शादीSocial Media

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें- हांथों में हाथ थामे आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की लाड़ली अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की लाड़ली अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। आज 23 जनवरी 2023 को इस कपल ने सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई है।

खंडाला में लिए सात फेरे:

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी, केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। शादी के बाद कपल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस 'जहान' में सात फेरे लिए। शादी में दोनों के परिवार के साथ करीबी दोस्त पहुंचे थे। शादी में अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ, अर्जुन कपूर, उनकी बहन अंशुला कपूर और एक्ट्रेस आकांशा रंजन कपूर पहुंची थीं।

इस लुक में दिखे कपल:

बता दें कि, शादी के लिए अथिया शेट्टी ने लाइट पिंक लहंगे के साथ मैचिंग नेकलेस पहना है। इसके साथ उन्होंने माथे पर छोटा सा मांग टीका भी पहना है। वहीं, केएल राहुल ऑफ वाइट शेरवानी में नजर आए।

सुनील शेट्टी ने बताया कब होगा रिसेप्शन:

जानकारी के लिए बता दें कि, सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के रिसेप्शन को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। दरअसल, अथिया और राहुल की शादी के बाद वो बाहर पैपराजी को मिठाइयां देने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बताया कि, अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन 'आईपीएल' के बाद होगा।

लंबे समय से कर रहे थे एक दूसरे को डेट:

वहीं, अगर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिश्ते की बात करें, तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर के बारे में वायरल हुई फोटोज से पता चल था। अक्सर दोनों एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com