अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर बनीं अथिया, एक्ट्रेस ने शेयर की Photos

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ खास फोटोज शेयर की हैं, जिसे अथिया शेट्टी ने क्लिक की हैं।
अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर बनीं अथिया
अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर बनीं अथियाSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का आए दिन अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अनुष्का इन दिनों अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ लंदन में वक्त गुजार रही हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खास फोटोज इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर की हैं। तस्वीर खास इसलिए भी है, क्योंकि इन्हें सुनील शेट्टी की लाड़ली बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने खींचा है।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीरें:

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खास फोटोज शेयर की हैं। अनुष्का द्वारा शेयर की तस्वीरों में उनके तीन अलग-अलग पोज देखने को मिल रहे हैं। रिप्ड जींस, व्हाइट टी शर्ट और व्हाइट जैकट में अनुष्का बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। फोटोज में अनुष्का को जहां पार्क में बैठे देखा सकता है, वहीं एक जगह अनुष्का को लाल रंग के दरवाजे के पास खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है।

अथिया ने क्लिक की हैं ये फोटोज:

अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि, उनकी ये तस्वीरें सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने क्लिक की हैं। अनुष्का ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, "10 हजार कदम और रास्ते में कुछ अच्छी तस्वीरें, पिक क्रेडिट अथिया शेट्टी।" उनकी तस्वीरों पर फैन्स के साथ सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस की फोटोग्राफर अथिया शेट्टी ने भी अनुष्का की पोस्ट पर दिल इमोजी बनाया है।

इंग्लैंड में हैं अनुष्का और अथिया:

बता दें कि, अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड गई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी यहां क्रिकेटर केएल राहुल के साथ हैं। बताया जा रहा है कि, राहुल और अथिया शेट्टी इन दिनों सीरियस रिलेशन में हैं। हालांकि, अथिया के पिता सुनील शेट्टी के मानें, तो बेटी इंग्लैंड में जरूर हैं, लेकिन वो अपने भाई अहान शेट्टी के साथ हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co