प्रभास बर्थडे
प्रभास बर्थडेRaj Express

बाहुबली ने दिलाई प्रभास को दुनिया भर में पहचान, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा है स्टैच्यू

अपनी फिल्म बाहुबली से दुनिया भर में नाम कमाने वाले सुपरस्टार प्रभास आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे मौके पर चलिए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

राज एक्सप्रेस। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने फ़िल्म करियर की शुरुआत करने वाले प्रभास आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। शुरुआत में जहां उन्हें केवल साउथ में ही पहचाना जाता था, तो वहीं बाहुबली फिल्म के आने के बाद प्रभास को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक अलग पहचान मिल चुकी है। साउथ फिल्म्स के साथ ही प्रभास हिंदी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। आज एक्टर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 23अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

साल 2002 में किया था डेब्यू :

एक्टर प्रभास ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में तेलुगु फिल्म ‘ईश्वर’ से की थी। इस फिल्म में लोगों को उनका काम पसंद आया। जिसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों जैसे रेबेल, डेरिंग, मिर्ची, योगी, वर्षम आदि में काम किया। उनकी एक खासियत यह भी है कि वे एक बार में केवल एक ही फिल्म में काम करते हैं।

बाहुबली से मिली अलग पहचान :

मशहूर निर्देशक एस. एस राजामौली की फिल्म बाहुबली ने प्रभास को एक अलग पहचान दिलाई है। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही प्रभास को दुनिया भर में पहचाना जाने लगा। इस फिल्म के लिए प्रभास को 25 करोड़ रुपए की मोटी फीस मिली थी। बाहुबली के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं।

बॉलीवुड में की एंट्री :

कम ही लोग इस बारे में जानते हैं कि बॉलीवुड में प्रभास का डेब्यू फिल्म 'एक्शन जैक्शन' से हुआ था। इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। जबकि बतौर लीड एक्टर वे फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी दिखाई दी थीं।

मैडम तुसाद म्यूजियम में है स्टैच्यू :

प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे पहले सुपरस्टार हैं, जिनका स्टैच्यू बैंकॉक के मैडम तुसाद म्यूजियम में बनवाया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co