एक्ट्रेस प्रियंका भट्टाचार्जी को हुआ कोरोना, अस्पताल में हैं भर्ती

हाल ही में खबर आई है कि, बंगाली अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एक्ट्रेस प्रियंका भट्टाचार्जी को हुआ कोरोना
एक्ट्रेस प्रियंका भट्टाचार्जी को हुआ कोरोनाSocial Media

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बीते कई दिनों से फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड, टॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। अब हाल ही में बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से खबर आई है कि, अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी ने अस्पताल से अपनी एक सेल्फी शेयर की है। सेल्फी में प्रियंका मुस्कुरा रही हैं और थंब्स अप कर रही हैं। वहीं प्रियंका के हाथ में ड्रिप लगी दिख रही है, और कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, "फाइटिंग स्ट्रॉन्ग, मजबूती के साथ वापसी होगी... प्रार्थना करते रहें।" उनके इस पोस्ट सभी खूब पसंद कर रहें हैं।

बता दें कि, अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी 15 मई को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं, उसके बाद जांच में उनका कोविड टेस्ट भी पॉजिटिव निकला। प्रियंका भट्टाचार्जी के पोस्ट पर न सिर्फ फैन्स बल्कि कई सितारे भी कमेंट करते हुए उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मालूम हो कि, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले हाल ही में अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन मनाया था।

फैंस कर रहें हैं तारीफ:

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की सेल्फी में प्रियंका मुस्कुरा रही हैं और थंब्स अप कर रही हैं। वहीं प्रियंका के हाथ में ड्रिप लगी दिख रही है।प्रियंका के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से उनकी सेल्फी तस्वीर अपलोड होते ही फैंस जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। सभी ने उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता प्रकट की और ख्याल रखने के लिए कहा। साथ ही लोग उनके जल्द से जल्द तंदरुस्त होने के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com