सौम्या टंडन ने घूमर सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

'भाभीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी के किरदार से फेमस हुई अभिनेत्री सौम्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' का गाना 'घूमर' पर डांस करती हुईं दिखाई दे रहीं हैं।
सौम्या टंडन ने घूमर सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस
सौम्या टंडन ने घूमर सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांसSudha Choubey - RE

दर्शकों के चर्चित शो 'भाभीजी घर पर हैं' में गोरी मैम यानी अनीता भाभी के किरदार से फेमस हुई अभिनेत्री सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। सौम्या टंडन इन दिनों अपने डांस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में सौम्या टंडन एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण की तरह घूमर डांस करती हुईं दिखाई दे रहीं हैं।

सौम्या टंडन ने शेयर किया वीडियो:

हाल ही में अभिनेत्री सौम्या टंडन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस डांस वीडियो को पोस्ट किया है। सामने आए इस वीडियो में सौम्या बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही हैं। सौम्या टंडन का यह वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है। वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

वहीं अगर बात करें, सौम्या टंडन के करियर के बारे में तो उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'ऐसा देश है मेरा' के जरिए की थी। इस शो में उन्होंने रस्टी देओल का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्‍होंने 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में अभिनय किया। इसके अलावा वे 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन', 'मल्लिका-ए-किचन ऑन एयर' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे सीरियलों को भी होस्‍ट कर चुकी हैं।

'भाभीजी घर पर हैं' से मिली प्रसिद्धि:

बता दें कि, सौम्या टंडन को सबसे अधिक प्रसिद्धि पापुलर शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अनिता विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाकर मिली। हाल ही में कुछ दिनों पहले ही इन्होंने यह शो छोड़ा है। शो में अब अनीता भाभी के किरदार के लिए अभिनेत्री नेहा पेंडसे को कास्ट किया गया है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस शो का नया प्रोमो जारी किया था, जिसमें नेहा पेंडसे को अनीता भाभी के किरदार में दिखाया गया था।

'जब वी मेट' में कर चुकी हैं काम:

टीवी सीरियल के अलावा सौम्या टंडन 2008 में रिलीज हुई डायरेक्टर इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com