भारती सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को कॉपी, पिंक ड्रेस में वीडियो हुआ वायरल

भारती सिंह (Bharti Singh) अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में भारती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दीपिका की फिल्म 'ओम शांति ओम' के लुक को कॉपी करते हुए दिखीं।
भारती सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को कॉपी
भारती सिंह ने किया दीपिका पादुकोण को कॉपीSocial Media

टेलीविजन की जानी-मानी होस्ट और कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में भारती, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' के आइकॉनिक लुक को कॉपी करते हुए दिख रहीं हैं।

सामने आया भारती का वीडियो:

भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका अंदाज देखने लायक था। भारती सिंह के इस वीडियो को बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती सिहं पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

कैसा है वीडियो:

सामने आए भारती सिंह के इस वीडियो में उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आ रहे हैं। दोनों को गोरेगांव के फिल्मिस्तान में स्पॉट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, जहां भारती सिहं, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' से उनके कैरेक्टर के आउटफिट और उनकी स्टाइल को कॉपी करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति हर्ष शाहरुख खान के आउटफिट में दिख रहे हें। दोनों का लुक एकदम सेम लग रहा है। भारती सिंह ने अपने लुक के साथ मिनिमल मेकअप किया है। उन्होंने ईयर टिप्स भी पहनी हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को बांध रखा है और जूड़े पर फूल भी लगाया है। भारती पैपराजी को देख हाथ हिलाते और उनका अभिनंदन स्वीकारते भी नजर आईं।

'द कपिल शर्मा' में आएंगी नजर:

वहीं अगर भारती सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो भारती इन दिनों 'डांस दीवाने 3' में नजर आ रहीं हैं। भारती का ये लुक शो के नए एपिसोड के लिए है। वहीं इस शो के अलावा भारती सिंह जल्द ही 'द कपिल शर्मा' के नए सीजन में नजर आएंगी। टीम ने हाल ही में फिर से शूटिंग की और फैन्स के साथ शूटिंग के अपने पहले दिन की तस्वीरें भी शेयर कीं। कपिल ने हाल ही में वीकेंड पर शो का प्रोमो भी जारी किया था। नए सीजन में कपिल, भारती, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com