रवि किशन के समर्थन में आई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, शेयर किया वीडियो

निर्देशक अनुभव सिन्हा ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा था, जिसके बाद अक्षरा सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
रवि किशन के समर्थन में आई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह
रवि किशन के समर्थन में आई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंहSyed Dabeer Hussain - RE

इन दिनों सोशल मीडिया पर ड्रग्स मामले को लेकर बॉलीवुड में पक्ष-विपक्ष का खेल जारी है। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी ड्रग्स का मुद्दा राज्यसभा में उठाया था। उसी के बाद कई स्टार्स ने इस पर अपने पॉजिटिव और निगेटिव रिएक्शन दिए। वहीं बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने रवि किशन पर निशाना साधते हुए पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को आड़े हाथों लिया है। उनकी इसी बात पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना गुस्सा निकाला है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो:

एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने अनुभव सिन्हा के भोजपुरी इंडस्ट्री में 'नंगा नाच' वाले बयान पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने एक लंबा चौड़ा वीडियो पास्ट कर अपनी बात कही। अक्षरा ने कंगना रनौत और रवि किशन का समर्थन करते हुए कहा, "आपकी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भोजपुरी इंडस्ट्री से ज्यादा नंगा नाच होता है। इस बात का ध्यान रखें। रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग एंगल का लेकर आवाज क्या उठाई एकदम से हंगामा मच गया। कोई कह रहा है थाली में छेद कर रहा है, तो कोई तो पूरी की पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल उठा रहा है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अगर कोई सुधार करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है। जया जी के बयान के बाद फिलहाल पूरा विश्व उनकी बात का जवाब दे रहा है, हो सकता है कि, उनकी कोई मजबूरी हो, लेकिन मैं आज अनुभव सिन्हा ने जो भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए 'नंगा नाच' शब्द को इस्तेमाल किया मैं इन बातों का जवाब देने आई हूं।"

अनुभव सिन्हा पर साधा निशाना:

अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि, "आपको हम लोग आपकी फिल्म 'थप्पड़' को लेकर जानते हैं और ऐसा भी सुना है कि, आप महिला सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं फिर आपने इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर लिया। आप तो अपनी मातृभाषा को ही गाली दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, आप बनारस से हैं। गर्व भी होता है कि, आप हमारे क्षेत्र से हैं और बड़ा नाम लेकर वेल स्टेबलिस्ड हैं।"

रवि किशन का किया समर्थन:

रवि किशन का समर्थन करने हुए उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन मैं आपको बता दूं कि, गुमनाम भोजपुरी इंडस्ट्री को किसी ने पहचान दी, दिन-रात मेहनत कर के एक वजूद दिया तो वो हैं एक छोटी सी जगह से आए रवि किशन। अक्षरा ने कहा कि, भोजपुरी ने बिना सरकारी मदद और दूसरी मदद के बिना अपना नाम और वजूद बनाया है। उन्होंने स्वीकारा और कहा कि, मैं मान सकती हूं कि, कुछ फिल्में हर एक भाषा में वैसी बनी होगीं लेकिन अच्छी फिल्मों को भी हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री ने दिया है, जिसकी बदौलत भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी के कलाकारों का उनकी वजह से मान है।

वायरल हो रहा वीडियो:

आपको बात दें कि, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने इस वीडियो में कई तरह की बात कीं हैं। अक्षरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हो रहा है। वहीं इस पर लोग कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com