भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुईं कोरोना पॉजिटिव,पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुईं कोरोना पॉजिटिव
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हुईं कोरोना पॉजिटिवSyed Dabeer Hussain - RE

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की चपेट में अब तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स आ चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड सिंगर पलाश सेन इस वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। अब इस लिस्ट में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

आम्रपाली को हुआ कोरोना:

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना का शिकार हो गईं हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "मैं यहां आपको यह बताना चाहती हूं कि, आज सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं और मेरा परिवार हर आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं और मेडिकल केयर ले रहे हैं। चिंता मत कीजिए, हम बिल्कुल ठीक हैं। मेरे और मेरे परिवार को सिर्फ अपनी दुआओं में रखिएगा।"

इसके अलावा उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में भी यही बात दोहराई है। आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा है, "मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थनाओं और दुआओं में रखिएगा।" वहीं आम्रपाली के इस पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ:

बता दें कि, आम्रपाली दुबे के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हो गए हैं। आम्रपाली के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनके प्रति चिंता जाहिर कर रहे हैं। साथ ही वह आम्रपाली दुबे को अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल, यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर आम्रपाली दुबे को कोरोनावायरस कैसे हो गया है। हालांकि, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि, अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वह कोरोना की चपेट में आई हैं

आपको बता दें कि, आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। आम्रपाली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी हैं। हालांकि, काफी पहले वह अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। मुंबई में आम्रपाली ने भावन कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने ऑडिशन दिए और कई मॉडलिंग असाइनमेंट में काम किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com