दूसरी बीवी से तलाक लेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह
दूसरी बीवी से तलाक लेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंहSocial Media

दूसरी बीवी से तलाक लेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, आरा फैमिली कोर्ट में दी अर्जी

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अक्‍सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से अलग होने का फैसला ले लिया है।

राज एक्सप्रेस। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अक्‍सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पवन सिंह से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से अलग होने का फैसला ले लिया है।

आरा फैमिली कोर्ट में दी तलाक की अर्जी:

मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता पवन सिंह ने आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की अर्जी डाली है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी। हालांकि, पवन सिंह ने पिछले साल 9 अक्‍टूबर 2021 को तलाक की अर्जी दाखिल की थी। लेकिन मामला अब सामने आया है। ज्‍योति सिंह कई महीने से मायके में रह रही हैं। वहीं दूसरी तरफ, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि, पवन सिंह ने 2018 में ज्योति नाम की एक लड़की से दूसरी शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के छह साल बाद ही सुसाइड कर लिया था। गौरतलब है कि, इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद यह विवाद काफी दिनों तक चर्चा में था। हालांकि, पवन सिंह की दूसरी शादी टूटने की असल वजह क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताते चलें कि, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह की ये दूसरी शादी है, जो कि अब तलाक तक जा पहुंची है। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने सुसाइड किया था। पहली पत्नी के जाने के बाद पवन सिंह अकेले पड़ गए थे। इस दौरान पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के करीब आए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com