बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हाSocial Media

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को मिली बड़ी राहत, हक में आया विदेश टैक्स क्रेडिट विवाद का फैसला

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की मुंबई पीठ ने सोनाक्षी सिन्हा को बड़ी राहत दी है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण की मुंबई पीठ ने सोनाक्षी सिन्हा को बड़ी राहत दी है। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने सोनाक्षी को राहत देते हुए, उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। ब्रिटेन (UK) में दिए गए टैक्स मामले में पीठ ने सोनाक्षी द्वारा किए गए 29 लाख रुपये के विदेशी कर क्रेडिट दावे को बरकरार रखा है।

ये है पूरा मामला:

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017- 18 में सोनाक्षी सिन्हा के टैक्स रिटर्न को जांच के लिए चुना गया था, जिससे उनके क्लेम की एलिजबिलिटी को परखा जा सके। इस दौरान आयकर अधिकारी ने दावा किया था कि, एक्ट्रेस ने 22 सितंबर 2018 को अपना रिटर्न फाइल किया था, लेकिन 20 जनवरी को 2020 को टैक्स क्रेडिट क्लेम का दावा करने के लिए फॉर्म 67 दाखिल किया। ऐसे में एक्ट्रेस ने टैक्स फाइल करने की तारीख के काफी समय बाद फॉर्म फाइल किया, जो नियमों के खिलाफ है। ऐसे में देरी की वजह से सोनाक्षी सिन्हा को टैक्स क्रेडिट क्लेम नहीं मिल पाया था, जिसके बाद यह मामला आईटीएटी के पास पहुंच गया था।

ईवाई-इंडिया में पार्टनर, पीपल एडवाइजरी सर्विसेज के पुनीत गुप्ता ने कहा कि, "यह विस्तार चालू वित्त वर्ष 2022-23 और उसके बाद के विदेशी टैक्स क्रेडिट दावों पर लागू होगा।"

उन्होंने कहा कि, हाल ही में ITAT के फैसले से करदाताओं के मामले को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो पहले के वर्षों से संबंधित सभी FTC दावों के लिए समान मुकदमेबाजी में शामिल थे। आईटीएटी सिन्हा की इस दलील से सहमत था कि, फाइलिंग प्रपत्र एक प्रक्रियात्मक आवश्यकता है और अनिवार्य नहीं है।"

इस फिल्म में आएंगी नजर:

वहीं अगर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करे, तो वो जल्द ही फिल्म 'डबल XL' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई है। फिल्म में सोनाक्षी और हुमा के अलावा जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी महिलाओं के शरीर और वजन पर होने वाली टिप्पणियां से निपटने पर आधारित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co