निक्की तंबोली और जान कुमार ने साथ में खेली होली, वायरल हो रहा वीडियो

'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली और जान कुमार शो से बाहर आने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों होली खेलते नजर आ रहे हैं।
निक्की तंबोली और जान कुमार ने साथ में खेली होली
निक्की तंबोली और जान कुमार ने साथ में खेली होलीSudha Choubey - RE

कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लेने वाले निक्की तंबोली और जान कुमार सानू शो खत्म के होने के बाद भी खबरों में बने हुए हैं। घर में दोनों की अच्छी दोस्ती देखने को मिली। अब घर के बाहर भी दोनों कई बार साथ नजर आ चुके हैं। अब उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों होली खेलते हुए नजर आ रहें हैं।

साथ में होली खेलते दिखे निक्की और जान:

अभिनेत्री निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जान कुमार सानू के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। निक्की तंबोली अपने खास दोस्त जान कुमार सानू के गालों पर रंग लगाती हुई दिख रही हैं और जान कुमार सानू के चेहरे की मुस्कान दिखाई दे रही है। इन दोनों ने ये वीडियो पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के गाने रंग लगया पर शूट किया है। दोनों सफेद रंग का कुर्ता पहने दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जान कुमार सानू ने भी शेयर किया वीडियो:

यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो गया है। इनका ये अवतार फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो शेयर करते हुए जान कुमार सानू ने लिखा, "हमारी ओर से आपके लिए खुशियों का उपहार। रंगों के साथ प्यार की होली खेल रहे हैं। यह होली 'रंग लगया इश्क का' वाली होगी।"

शो के दौरान हुई दोस्ती:

बता दें कि, निक्की तंबोली और जान सानू दोनों 'बिग बॉस 14' के चर्चित कंटस्टेंट में से एक थे और दोनों की दोस्ती की शुरुआत शो में ही हुई थी। 'बिग बॉस 14' में दोनों की नोंक-झोंक और प्यार देखने को मिला था, दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी। जान सानू बिग बॉस से जल्दी ही निकल गए थे और निक्की तंबोली शो में आखिर तब बनी हुई थी। वहीं शो के आखिरी हफ्ते तक जान, निक्की को सपोर्ट करते दिखे थे। निक्की 'बिग बॉस 14' की फाइनालिस्ट में से एक थीं।

वहीं अगर निक्की तंबोली के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनका नया गाना 'बर्थडे पॉवरी' रिलीज हुआ है। इस गाने को मीट ब्रोस ने अपनी आवाज दी है। रिलीज होने के बाद से ही इस गाने ने धूम मचा दी है। गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले ही निक्‍की तंबोली कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। उनकी रिपोर्ट 19 मार्च को आई थी, जिसकी जानकारी खुद एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com