बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कलर्स के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रहीं फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट निक्की तंबोली कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को हुआ कोरोना
बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को हुआ कोरोनाSocial Media

देश में एक बार फिर कोरोना महामारी बढ़ती नजर आ रही है। मनोरंजन जगत में बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक कई सेलेब्स पॉजिटिव निकल रहे हैं। अब मनोरंजन जगत से एक और एक्ट्रेस के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। कलर्स के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रहीं फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट निक्की तंबोली कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

निक्की तंबोली ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी:

'बिग बॉस 14' की फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया है कि, उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

निक्की तंबोली ने जानकारी देते हुए अपने पोस्ट में लिखा है, "आज सुबह मेरी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टर की सलाह पर सभी एहतियात बरत रही हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए थे, मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि वो भी अपना कोविड टेस्ट करा लें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। सुरक्षित रहिए और हमेशा मास्क पहनिए। हाथों को सैनिटाइज करिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए।"

फैंस मांग रहें हैं सेहत के लिए दुआ:

निक्की के इस पोस्ट के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी सेहत के लिए दुआ मांग कर रहे हैं। उनके पोस्ट पर अभिनव शुक्ला, मनु पंजाबी सहित कई हस्तियों ने कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा, "ओह गॉड, यह मेरे लिए हार्ट अटैक है। आग लगे कोरोना को। प्‍लीज मेरी निक्‍की तंबोली को जल्‍दी ठीक कर दो भगवान। हालांकि, कुछ लोगों ने अजीबोगरीब कॉमेंट्स भी किए।"

'बिग बॉस 14' के फिनाले में बनाई थी जगह:

बता दें कि, निक्की तंबोली 'बिग बॉस 14' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने कई टास्क जबरदस्त ढंग से किए और अपनी रणनीति व परफॉर्मेंस के चलते वह शो के फिनाले एपिसोड तक पहुंच पाने में कामयाब रहीं। बिग बॉस का 14वां सीजन रुबीना दिलैक ने जीता था। उन्होंने राहुल वैद्य, राखी सावंत, निक्की तंबोली और अली गोनी को मात दी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co