'बिग बॉस' फेम प्रियांक शर्मा पर अस्पताल में हुआ हमला
'बिग बॉस' फेम प्रियांक शर्मा पर अस्पताल में हुआ हमलाSocial Media

'बिग बॉस' फेम प्रियांक शर्मा पर अस्पताल में हुआ हमला, एक्टर ने दर्ज करवाया केस

'बिग बॉस' फेम प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) से जुड़ी एक खबर आई है कि प्रियांक शर्मा पर अस्पताल में एक अनजान शख्स ने हमला कर दिया। इस मामले में एक्टर ने केस दर्ज करवाया है।

हाइलाइट्स-

  • 'बिग बॉस' फेम प्रियांक शर्मा से जुड़ी बड़ी खबर।

  • प्रियांक शर्मा पर गाजियाबाद के अस्पताल में हुआ हमला।

  • प्रियांक शर्मा ने अनजान शख्स के खिलाफ दर्ज करवाया केस।

  • प्रियांक पर ये हमला 30 जुलाई को हुआ था।

राज एक्सप्रेस। 'बिग बॉस' फेम प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, प्रियांक शर्मा पर अस्पताल में एक अनजान शख्स ने हमला कर दिया। वह उस वक्त गाजियाबाद के अस्पताल में अपने पेरेंट्स के साथ गए थे। जिसके बाद प्रियांक शर्मा ने इस मामले में अनजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला:

यह पूरा मामला 30 जुलाई का है। घटना की जानकारी उन्होंने एक मीडिया हाउस को अब दी है। प्रियांक ने बताया कि, अचानक पता नहीं कहां से एक आदमी आया और मुझे मारने लगा। मैंने जैसे-तैसे उसका हाथ पकड़ा और पीछे धक्का दिया। वहां बहुत भीड़-भाड़ थी। हॉस्पिटल के दो लोग आए और उन्होंने मुझे बचाया। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। जो आदमी मुझ पर अटैक करने की कोशिश कर रहा था, भाग गया। यह बहुत डरावनी सिचुएशन थी।

अभिनेता प्रियांक शर्मा ने इस मामले पर बात करते हुए आगे बताया कि, "वह इस घटना की शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। वह बताते हैं, हमने बाद में हॉस्पिटल से सीसीटीवी फुटेज मांगे ताकि पुलिस को दे सकें, लेकिन सिक्योरिटी ने नहीं दिए। उन्होंने बताया कि, मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत दर्ज किया गया है।"

वहीं, अगर प्रियांक शर्मा के बारे में बात करे, तो प्रियांक शर्मा 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुके हैं। वह 'रोडीज', 'स्प्लिट्सविला' के अलावा बादशाह के वीडियो 'बज' (Buzz) में नजर आ चुके हैं। इस गाने दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ये अभी भी श्रोताओं की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है। इसके साथ ही प्रियांक शर्मा ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'पंच बीट' में भी नजर आ चुके हैं। प्रियांक के साथ कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज भी जुड़ चुकी हैं। वह छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co