माता-पिता बने बिपाशा और करण
माता-पिता बने बिपाशा और करणSocial Media

माता-पिता बने बिपाशा और करण, छह साल बाद एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। खबर आई है कि, ये दोनों माता-पिता बन गए हैं।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी समय से सुर्खियों में थीं। फैंस उनसे जुड़े जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वह घड़ी आखिर आ ही गई। बिपाशा बसु से जुड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर आई है कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा के बेबी के जन्म की खबर सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

बता दें कि, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बेटी के जन्म से ये स्टार कपल बेहद खुश है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है।

अगस्त में थी प्रेग्नेंसी की जानकारी:

जानकारी के लिए बता दें कि, बिपाशा बसु ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। तब से लेकर अब तक कई बार इस कपल ने ग्लैमरस पिक्चर्स शेयर की हैं। बिपाशा ने कई बार मेटरनिटी शूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सामने आने पर उन्हें कई कॉम्पलिमेंट्स भी मिले। अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े उन्होंने कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए।

लड़का हो या लड़की को लेकर बिपाशा ने दिया था इंटरव्यू:

हाल ही में कुछ महीनों पहले बिपाशा बसु ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, "वह और करण एक बेटी चाहते हैं। उनकी तमन्ना है कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। उन्होंने कहा कि, जब भी बच्चे पैदा करने की बात आती थी, तो वह और करण हमेशा इसके लिए पहले से ही तैयार रहते थे। उन्होंने कहा, 'करण और मैं शुरू से ही क्लियर थे हम बेबी चाहते हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com