हॉस्पिटल में भर्ती हुए अक्षय कुमार, 'राम सेतू' के 45 लोग कोरोना पॉजिटिव

अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अक्षय के बाद फिल्म 'राम सेतु' से जुड़े 45 और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
हॉस्पिटल में भर्ती हुए अक्षय कुमार
हॉस्पिटल में भर्ती हुए अक्षय कुमारSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार ने बीते दिन कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अक्षय कुमार के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब फिल्म 'राम सेतू' के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। उनकी आगामी फिल्म 'राम सेतू' में काम शुरू करने जा रहे 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

अक्षय कुमार अस्पताल में हुए भर्ती:

बता दें कि, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ''आपकी दुआओं का असर हो रहा है। मैं ठीक हूं लेकिन मुझे एहतियात के तौर पर हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी गई है। मैं एडमिट हो गया हैं, जल्द वापस आउंगा, आप लोग अपना ध्यान रखें।"

'राम सेतू' के क्रू मेंबर्स निकले कोरोना पॉजिटिव:

खबरों के अनुसार, अब अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतू' में काम करने के लिए 5 अप्रैल से कुछ जूनियर आर्टिस्ट आने वाले थे। सोमवार यानी आज करीब 100 फिल्म के क्रू मेंबर्स फिल्म 'राम सेतू' के सेट से जुड़ने वाले थे। इनमें से ही 45 लोगों को कोरोना पाया गया है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के मड आईलैंड में शुरू की गई थी। अक्षय कुमार ने भी शनिवार को यहां जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ शूटिंग में हिस्सा लिया था।

रोक दी गई फिल्म की शूटिंग:

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि, अक्षय कुमार के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद शूटिंग रोक दी गई है। फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू होने में कम से कम 13 से 14 दिन लगेंगे। बता दें कि, अक्षय कुमार इस फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

कोरोना पॉजिटिव होने की दी थी जानकारी:

आपको बता दें कि, अक्षय कुमार ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। एक पोस्ट में अक्षय कुमार ने बताया, ''आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि, जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौटूंगा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com