अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, महामारी में दान में दिए करोड़ों रुपए

अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी जाने-जाते हैं। हाल ही में उन्होंने गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपए सहायता राशि दी है।
अक्षय कुमार ने महामारी में दान में दिए करोड़ों रुपए
अक्षय कुमार ने महामारी में दान में दिए करोड़ों रुपएSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ दरियादिली के लिए भी जाने-जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपए सहायता राशि दी है। गौतम गंभीर की संस्था गरीबों के लिए खाने का बंदोबस्त करती है। इसकी जानकारी गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर इसके लिए अक्षय कुमार का धन्यवाद किया है।

गौतम गंभीर ने किया ट्वीट:

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "इस समय में हर मदद उम्मीद की एक किरण है। गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के लिए शुक्रिया। इससे जरूरतमंदों के लिए खाना, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी।"

अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन:

वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने भी गंभीर के ट्वीट का रिप्लाई किया है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, "ये सच में बहुत मुश्किल समय है। मुझे खुशी है कि, मैं मदद कर सकता हूं, उम्मीद है कि, हम जल्द ही इस समय से बाहर आएंगे। सुरक्षित रहिए।"

फैंस कर रहें हैं तारीफ:

अक्षय कुमार के इस नेक कदम के लोग ट्विटर पर काफी तारीफ भी कर रहे हैं। अन्य एक्टर्स को भी उनसे सीखने की सलाह दे रहे हैं। बता दें, हाल ही में कुछ दिन पहले अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि उन्होंने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इसकी जानकारी उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर दी थी।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अक्षय कुमार के पास कई फिल्में हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'राम सेतु', 'पृथ्वीराज', 'बेल बॉटम', 'बच्चन पांडे' और 'रक्षा बंधन' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com