बॉलीवुड एक्टर अमित मिस्त्री का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, टीवी और फिल्‍मों के मशहूर एक्टर अमित मिस्‍त्री का निधन हो गया है।
बॉलीवुड एक्टर अमित मिस्त्री का निधन
बॉलीवुड एक्टर अमित मिस्त्री का निधनSocial Media

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, टीवी और फिल्‍मों के मशहूर एक्टर अमित मिस्‍त्री का निधन हो गया है। 'तेनाली रामा', 'मैडम सर' और हाल ही वेब शो 'बंदिश बैंडिट्स' में नजर आने वाले अमित मिस्‍त्री को शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक आया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। अमित के निधन के खबर की पुष्टि फिल्ममेकर अशोक पंडित ने दी है। इस दुखद घटना ने पूरी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।

अशोक पंडित ने दी जानकारी:

बॉलीवुड के नामी फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अमित ने एक्टर की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अमित को ट्रिब्यूट दिया है। अशोक पंडित ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, "मैं बिखर गया हूं। यह विश्वास नहीं कर सकता। आज मेरे प्रिय दोस्ट और एक शानदार अभिनेता अमित मिस्त्री का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। अमित के जाने की कोई उम्र नहीं है। मेरे पास कोई शब्द नहीं है। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ॐ शांति।"

बता दें कि, अभिनेता अमित मिस्त्री गुजरात के मंझे हुए अभिनेताओं में से थे। उन्होंने थियेटर में भी काम किया था। इसलिए अभिनय कौशल की परख और संपन्नता उनके अंदर बखूबी थी। अपने अभनिय करियर में उन्होंने कई टेलीविजन कार्यक्रम और फिल्में कीं। दिलीप जोशी के साथ भी उनके काम को याद किया जाता है। वे गुजराती फिल्मों और गुजराती रंगमंच की दुनिया के भी बेहद लोकप्रिय अभिनेता थे, जो क्षेत्रीय भाषा में भी ढेरों काम कर चुके थे।

अमित का फिल्मी करियर:

अमित मिस्त्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘क्या कहना’ से की थी। इसमें उन्होंने प्रिया के भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बीच-बीच में वे अन्य शोज भी करते रहे। साल 2007 में 'एक चालीस की लास्ट लोकल', 2009 में '99', 2010 में 'शोर इन द सिटी', 2011 में 'यमला पगला दीवाना', 2012 में 'गली-गली चोर है', 2014 में 'बे यार', 2017 में 'ए जेंटलमैन' और 2021 में 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co