अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके बताया कि, उन्होंने कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज ले ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।
अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज
अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोजSocial Media

देशभर में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कुमार भी शामिल हो गए हैं। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके बताया कि, उन्होंने कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज ले ली है। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है और लोगों से खास अपील भी की है।

अनिल कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने कुछ समय पहले कोरोना की पहली डोज लगवाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी और अब उन्होंने इसकी दूसरी डोज लगवा ली है। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, "दूसरी डोज पूरी की।" इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा घर पर रहो और वैक्सीन लगवाओ।

इन सेलेब्स ने किया कमेंट:

अनिल कपूर की इस पोस्ट पर कई सितारों समेत उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर और बेटी रिया कपूर ने भी कमेंट किया है। इस पोस्ट पर सबसे मजेदार कमेंट एक्टर रोहित रॉय ने किया है। उन्होंने लिखा, "18 से ऊपर के लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगनी है। इन लोगों ने आपको अभी कैसे लगा दी।" तो वहीं उनके बेटे हर्षवर्धन ने कमेंट करते हुए लिखा, "45 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन 1 मई से लगनी है आपने कैसे लगवा ली?"

अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज
अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोजSocial Media

अनिल कपूर ने दिया जवाब:

वहीं इन सेलेब्स में कमेंट पर जवाब देते हुए अनिल ने भी मजकिया कमेंट किया। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा है, "अगर उन्होंने मेरा आधार कार्ड नहीं देखा होता तो वो मुझे वापस भेज देते और 1 मई को आने के लिए कहते।"

अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज
अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोजSocial Media

बता दें कि, दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की उम्र 64 साल है लेकिन वो कहीं से भी इतनी उम्र के नहीं लगते हैं। अनिल कपूर की फिटनेस और उनकी उम्र दोनों में तुलना करना वाकई बेईमानी है। ऐसे में उनके बेटे ने भी उनके साथ मजाक किया। गौरतलब है कि, अनिल कपूर के अलावा कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com