अनुपम खेर को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जताया आभार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) को अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
Anupam Kher Received an Honorary Doctorate
Anupam Kher Received an Honorary DoctorateSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर को अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। अनुपम खेर ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

बता दें कि, अनुपम खेर को अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा हिंदू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। फ्लोरिडा स्थित विश्वविद्यालय ने शनिवार (19 सितंबर) को यहां एक विशेष कार्यक्रम में 66 वर्षीय अभिनेता अनुपम खेपर को हिंदू अध्ययन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि दी है।

अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट:

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि, उन्हें अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर आभार जताया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस दौरान की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ह, "मैं अपने जीवन और करियर में अब तक के कई गौरवपूर्ण पलों को पाकर भाग्यशाली हूं। लेकिन प्रतिष्ठित @studyathua #HinduUniversityOfAmerica से #PhilosophyOfHinduStudies में मानद डॉक्टरेट प्राप्त करना हमेशा मेरे जीवन के प्रमुख क्षणों में से एक रहेगा। इस सम्मान के लिए #HUA के न्यासी बोर्ड को धन्यवाद, जय भारत।"

अनुपम खेर ने कही यह बात:

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि, "मैं इस उपाधि को प्राप्त कर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित उपाधि है और यह पल हमेशा मेरे जीवन के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहेगा। यह उपाधि मुझे हिंदू धर्म के दर्शन, दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति के दर्शन के बारे में बात करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।"

अनुपम खेर ने इंटरव्यू में आगे कहा कि, "यहां शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से हिंदू धर्म की शिक्षाओं पर लोग काम कर रहे हैं, उसे देखकर लगा कि, मुझे यह सम्मान स्वीकार करना चाहिए। मैं खुद हिंदू धर्म की शिक्षाओं को मानता हूं और इन्हीं के साथ बड़ा हुआ हूं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com