अर्जुन कपूर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अर्जुन कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।
अर्जुन कपूर पाए गए कोरोना पॉजिटिव
अर्जुन कपूर पाए गए कोरोना पॉजिटिवSocial Media
Submitted By:
Sudha Choubey

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस ने बॉलीवुड के कई कलाकारों को अपने चपेट में ले लिया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं अब इस वायरस ने एक और एक्टर को अपने चपेट में ले लिया है। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अर्जुन कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह मेरा काम है कि, आपको जानकारी दूं कि, मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।"

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, "समर्थन करने के लिए एडवांस में आप सभी का शुक्रिया। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर जानकारी देता रहूंगा। यह मुश्किलों भरा समय है। मुझे यकीन है कि इंसानियत इस वायरस पर जीत जाएगी।"

अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर आयशा श्रॉफ ने कमेंट किया, "बहुत जल्दी ठीक हो जाओगे बच्चे।" वहीं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना की और उनके पोस्ट पर कमेंट किया। वहीं उनकी बहन जान्हवी कपूर ने भी कमेंट कर उनकी सलामती की दुआ मांगी है।

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले ही अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। इससे पहले साउथ की दिग्‍गज अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के पेरेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनमें कोरोना के हल्‍के लक्षण देखे गए थे, जिसके बाद उनकी कोरोना जांच करवाई गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि तमन्‍ना भाटिया और उनके स्‍टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co