बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के बेटे आर्यमान आज 16 जून को 20 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके पिता बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। आर्यमान ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरे इस वक्त सुर्खियों में हैं। बॉबी देओल द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बॉबी देओल ने शेयर की तस्वीरें:
बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटे आर्यमान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बॉबी ने आर्यमन को विश करने के साथ ही उसे अपना ऐंजल कहा है। आर्यमान की इन तस्वीरों को न सिर्फ बॉबी के फैंस बल्कि सेलेब्स ने भी कमेंट कर न सिर्फ उन्हें बर्थडे की बधाई दी बल्कि उनके लुक की भी जमकर तारीफ की। आर्यमान की तस्वीरें शेयर करते हुए बॉबी ने कैप्शन में लिखा है, "हैपी बर्थडे माय ऐंजल।"
वायरल हुई तस्वीरें:
सामने आई इन तस्वीरों ने आप देख सकते हैं कि, पिता और बेटी की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। इनमें आर्यमान उन्हें गले लगाते और किस करते नजर आ रहे हैं। लोग इनमें आर्यमान की शक्ल उनके दादाजी धर्मेंद्र, तो कुछ लोग टॉम क्रूज से मिला रहे हैं। बॉबी के फॉलोअर्स आर्यमान के लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।
पढ़ाई कर रहे हैं आर्यमान:
बता दें कि, बॉबी के 20 साल के बेटे आर्यमान ग्लैमर वर्ल्ड से काफी दूर रहते हैं। आर्यमान न्यू यॉर्क में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। बीते साल लॉकडाउन लगने से पहले ही वह भारत आ गए थे। वहीं एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा था कि, उनका बेटा फिलहाल सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ही फोकस कर रहा है। वहीं भविष्य में उन्हें इस बात पर यकीन है कि, वह एक्टर बनना चाहेगा। वहीं सनी देओल के बेटे करण सिंह देओल 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।