बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। वो इस दौरान अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आने वाले मेहमान के लिए भी जमकर तैयारियां करती दिख रही हैं। करीना कपूर खान ने अपने नए घर की फैन्स को एक झलक दिखाई है। वह इंटीरियर डिजाइनर संग घर में कुछ काम कराती नजर आ रही हैं। फैन्स को नए घर के बारे में बताते हुए उन्होंने एक फोटो शेयर की है।
करीना कपूर ने शेयर किया पोस्ट:
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि, वो अपने आने वाले बेबी के लिए अपने घर को सजा रही हैं। करीना ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक डिजाइनर के साथ नजर आ रही हैं, दोनों कोई आइडिया डिस्कस करती हुई दिख रही हैं। जिसमें करीना किसी ओर इशारा करती नजर आ रही हैं। फोटो में करीना ब्लैक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो और बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
करीना कपूर ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, ''दोबारा अपनी फेवरेट डिजाइनर के साथ...ड्रीम होम।" उनके इस कमरे में किताबों से भरे कबर्ड्स भी हैं। बता दें, पिछले साल करीना कपूर और सैफ अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इस खुशखबरी के ऐलान के कुछ समय बाद सैफ के बर्थडे पर करीना का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते वीडियो सामने आया था।
वहीं अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना पिछली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखाई दी थीं। अब वह आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। इसके अलावा करीना कपूर ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' भी साइन की है, जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।