मनोज बाजपेयी ने बताया- जवानी के दिनों में शाहरुख खान संग शेयर करते थे बीड़ी

हाल ही में मनोज बाजपेयी ने अपने साथी ऐक्टर शाहरुख खान के साथ बिताए हुए दिनों को याद किया है। मनोज ने बताया कि कैसे वो और शाहरुख चीजें शेयर करते थे।
मनोज ने शाहरुख संग बिताए दिनों को किया याद
मनोज ने शाहरुख संग बिताए दिनों को किया यादSocial Media

फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे सभी ने पसंद भी किया। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने अपने साथी एक्टर शाहरुख खान के साथ बिताए हुए दिनों को याद किया है। उस दौर को याद करते हुए हाल ही में मनोज ने एक इंटरव्यू में शाहरुख के साथ के कई किस्से शेयर किए। एक इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि, कैसे वो और शाहरुख चीजें शेयर करते थे। यहां तक कि मनोज को पहली बार डिस्को भी किंग खान ही ले गए थे।

मनोज बाजपेयी ने शाहरुख को लेकर कही यह बात:

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पुराने किस्सों को याद करते हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि, शाहरुख ही पहले ऐसे शख्स हैं जो उन्हें दिल्ली के ताज होटल में डिस्को में लेकर गए थे। वे कहते हैं- तब हम बहुत यंग थे इस दौरान ही हम मिले थे। हम दोनों साथ में कई चीजें शेयर करते थे। जैसे बीड़ी, सिगरेट या जो कुछ भी हम अफोर्ड कर पाते थे। मनोज ने किंग खान को चार्मिंग बताया। उन्होंने कहा कि, उनकी पर्सनैलिटी काफी चार्मिंग है। वे ग्रुप में लड़कियों के बीच काफी फेमस रहा करते थे।

'वीर जारा' में एक साथ आए नजर:

बता दें कि, मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान ने दिवंगत यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'वीर जारा' में साथ काम किया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी नेगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म में मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान के अलावा अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी नजर आई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के गाने को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

'द फैमिली मैन 2' इस दिन होगी रिलीज:

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' 4 जून को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस सीरीज में मनोज के अलावा साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सामंथा का इस सीरीज से डिजिटल डेब्यू होगा।

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख:

वहीं अगर शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। शाहरुख आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' में दिखाई दिए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com