सेल्फी लेने आई महिला से मिलिंद सोमन ने करवाए 10 पुश-अप्स, देखें वीडियो

मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, उन्होंने एक महिला फैन से सेल्फी के बदले उससे 10 पुश-अप्स लगवाए हैं।
सेल्फी लेने आई महिला से मिलिंद सोमन ने करवाए 10 पुश-अप्स
सेल्फी लेने आई महिला से मिलिंद सोमन ने करवाए 10 पुश-अप्सSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी शानदार एक्टिंग और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मिलिंद सोमन अक्सर अपने फिटनेस वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को फिट रहने के टिप्स देते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं। उन्होंने एक महिला फैन से सेल्फी के बदले एक काम करा लिया है।

मिलिंद सोमन ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेता मिलिंद सोमन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। मिलिंद सोमन का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी एक महिला फैन से बीच सड़क पर पुशअप्स करवाते हुए नजर रहे हैं। उन्होंने एक सेल्फी के बदले महिला से ये पुशअप्स कराए हैं। वीडियो में महिला उनके कहने पर बिना भीड़ की परवाह किए, बिना किसी सवाल के साड़ी में पुशअप लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। मिलिंद भी महिला का जज्बा देख हैरान हैं।

दरअसल, महिला उनके साथ सेल्फी लेने को कहती है, जिसपर मिलिंद सेल्फी के बदले उन्हें 10 पुशअप्स करने को कहते हैं और महिला बिना किसी हिचकिचाहट के पुशअप्स करने लगती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा है, "सेल्फी वालों के लिए मेरा पसंदीदा पुशअप्स। मैं एक छोटे से स्ट्रीट मार्केट में घूम रहा था। मैं रायपुर में लोकल खाने का लुत्फ उठा रहा था। तभी एक महिला ने मुझसे सेल्फी के लिए पूछा और मैंने उन्हें 10 पुशअप्स करने के लिए कहा, जिसके बाद वह महिला तुरंत जमीन पर लेट गई और मेरे कैमरा ऑन करने से पहले ही वह पुशअप करने लगी। उन्हें ना साड़ी की समस्या थी ना आस-पास के लोगों की और ना ही इस बात की कि, उन्होंने कभी पुश-अप्स नहीं किए।"

मिलिंद आगे लिखते हैं, "कभी-कभी आपको एक बेहतर जीवन जीने में सक्षम होने के लिए या अपनी मनचाही चीजों को पाने के लिए सिर्फ हां कहने की क्षमता होनी चाहिए। मैं यह कर सकता हूं।" मिलिंद का इस महिला से पुशअप्स कराना कई लोगों को पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं उन्होंने अपने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो अर्म्स की एक्सरसाइज करते देखें जा सकते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, "कीप इट मूविंग प्यूपिल।"

बता दें कि, मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग हैं और उन्होंने यह मंत्र बना लिया है कि, अगर कोई फैन या कोई भी व्यक्ति उनसे सेल्फी मांगेगा तो उसे 10 पुश-अप्स करने होंगे, फिर चाहे वह कोई भी। मिलिंद सोमन अब तक अपने कई फैन्स से इस तरह पुश-अप्स करवा चुके हैं, लेकिन उनके इस लेटेस्ट वीडियो की खूब तारीफें हो रही हैं। फैन्स इस फीमेल फैन की तारीफ करते नहीं थक रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com