रणवीर सिंह ने महेश बाबू संग इस प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, शेयर किया पोस्ट
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को भला कौन नहीं जानता। एक तरफ जहां रणवीर सिंह बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं, वहीं दूसरी तरफ महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। रणवीर सिंह और महेश की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। हाल ही में खबर आई है कि, रणवीर सिंह और महेश बाबू जल्द ही ऑन स्क्रीन नजर आने वाले हैं। ये दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि नए विज्ञापन में नजर आएंगे।
रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट:
बता दें कि, रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर महेश बाबू के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो शूटिंग सेट की ही है। जहां महेश बाबू और रणवीर सिंह दोनों ही अपने गेटअप में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने महेश बाबू को 'फाइनेस्ट जेंटलमैन' बताया है। रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "एक बेहतरीन जेंटलमैन, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला। हमारी बातचीत हमेशा ही उम्दा रहती है। प्यार और बहुत सारा सम्मान अपने बड़े भाई महेश जी को।"
महेश बाबू ने भी शेयर किया पोस्ट:
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का पोस्ट, एक्टर रणवीर सिंह के इस पोस्ट का जवाब है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर रणवीर सिंह को अपने अंदाज में जवाब दिया है। महेश बाबू ने अपने पोस्ट में लिखा है, "आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा मेरे भाई रणवीर सिंह। भावनाएं दोनों ही तरफ एक जैसी थीं।"

वहीं अगर रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' साइन की है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी। इस फिल्म के अलावा, वह कबीर खान की '83' का भी हिस्सा हैं, जहां वह इस फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, ताहिर राज भसीन और अन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है। इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगे।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।