कोरोना वायरस की चपेट में आए अभिनेता रणवीर शौरी, खुद को किया क्वारंटीन

कोरोना वायरस का खतरा भारत में अभी तक बना हुआ है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है।
कोरोना वायरस के चपेट में आए अभिनेता रणवीर शौरी
कोरोना वायरस के चपेट में आए अभिनेता रणवीर शौरीSocial Media

महामारी कोरोना वायरस का कहर भारत में पहले की तुलना में भले ही कम हो गया हो, लेकिन इसको लेकर खतरा अभी तक बना हुआ है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस वायरस के चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

रणवीर शौरी को हुआ कोरोना:

अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता रणवीर शौरी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी रणवीर ने खुद बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन भी कर लिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, हल्के लक्षण हैं। मैं क्वारंटीन हूं।"

लोग कर रहें हैं जल्द ठीक होने की दुआ:

रणवीर शौरी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जैसी ही सामने आई, सोशल मीडिया यूजर उनके सलामती की दुआ करने लगे और साथ ही उन्हें जल्द ठीक होकर वापस आने को कह रहें हैं। वहीं बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर शौरी के लिए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "Take care bro. Get well soon"

बता दें कि, अभिनेता रणवीर शौरी अपनी एक्टिंग के अलावा बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जाने-जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। हाला ही में कुछ दिनों पहले उन्होंने #IndiaTogether के तहत रिहाना-ग्रेटा पर एक गाना बनाया था। उनके गाने का टाइटल था रिहाना तो बहाना है। इसके अलावा गाने में ग्रेटा को अनपढ़ कहते भी नजर आए थे।

वहीं अगर अभिनेता रणवीर शौरी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'लूटकेस' में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आए था। फिल्मों के अलावा रणवीर वेब सीरीज में भी सक्रिय हैं। वो 'रंगबाज', 'मेट्रो पार्क' जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। रंगबाज में उनके किरदार की काफी चर्चा हुई थी। वहीं अगर उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करें, तो रणवीर शौरी जल्द ही 'मेट्रो पार्क 2' में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com