पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खान, वायरल हुईं तस्वीरें

सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान पॉपुलर स्टार किड में से एक है। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसमें वो अपने पापा संग खेती करते हुए दिख रहें हैं।
पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खान
पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खानSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान पॉपुलर स्टार किड में से एक है। तैमूर अली खान की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। अब फिर से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनका अलग अंदाज नजर आ रहा है। तैमूर अली खान अब अपने पापा सैफ अली खान के साथ खेती करने में हाथ में बंटाने में लगे हैं। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खान
पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खानSocial Media

वायरल हो रही है तस्वीरें:

सामने आई इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि, तैमूर खेत में काफी एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। तैमूर ने इस दौरान शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहना है। वहीं सैफ ने व्हाइट पजामा और टी-शर्ट पहना है। यह फोटो पटौदी पैलेस की है जहां सैफ परिवार के साथ पहुंचे हैं। सैफ और तैमूर का यह अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खान
पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खानSocial Media

बता दें कि, खेतों में काम करने के लिए तैमूर अपने पिता सैफ के साथ खेत में गए। वे तब से खेतों में जा रहे हैं, जब वे बहुत छोटे थे। तैमूर इससे पहले पेड़ लगा चुके हैं। इस बार तैमूर अपने पिता के साथ फिर खेत में पहुंच गए।

पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खान
पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खानSocial Media

बता दें कि, करीना ने हाल ही में बताया था कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना ने कहा था कि, उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिला। यहां तक की सैफ का रिएक्शन भी नॉर्मल था।

पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खान
पापा सैफ अली खान संग खेती करते दिखे तैमूर अली खानSocial Media

करीना ने कहा था, "मेरे घर में कुछ भी फिल्मी नहीं है। सैफ बहुत ही नॉर्मल और रिलैक्स रहते हैं। हां, जब उन्हें पता चला तब वह बहुत खुश थे। जैसा कि मैं कह चुकी हूं कि, यह सब प्लान नहीं था लेकिन यह कुछ ऐसा था, जिसे हम वास्तव में सेलिब्रेट करना चाहते थे और हम इसे साथ में एंजॉय कर रहे हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com