अभिनेता सतीश कौल का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, टीवी सीरियल 'महाभारत' में इंद्रदेव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है।
अभिनेता सतीश कौल का निधन
अभिनेता सतीश कौल का निधनSyed Dabeer Hussain - RE

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, टीवी सीरियल 'महाभारत' में इंद्रदेव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। सतीश कौल कोरोना की चपेट में आ गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लंबे वक्त से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उन्हें कोरोना का संक्रमण भी हो गया था। गुरुवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और शनिवार को निधन हो गया। पिछले साल सतीश ने इंटरव्यू में बताया था कि वह दवाओं, घर के सामान जैसी चीजों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

कई दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम:

बता दें कि, सतीश ने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, देव आनंद व दिलीप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया था। कश्मीर में जन्मे सतीश की उम्र तकरीबन 72 साल थी और उम्र के आखिरी पड़ाव में वह तंगहाली से जूझ रहे थे। बता दें, सतीश ने एक एक्टिंग स्कूल लुधियाना में शुरू किया था।

कई फिल्मों में किया काम:

सतीश कौल ने कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने तीन सौ से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि, कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन से उनकी परिस्थिति बहुत गंभीर हो गई थी। सतीश कौल ने 'प्यार तो होना ही था', 'आंटी नंबर वन', 'विक्रम और बेताल' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। सतीश कौल पंजाब से मुंबई गए थे और उन्होंने एक्टिंग करना शुरू की थी।

अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि:

सतीश कौल के निधन की खबर सुनने के बाद IFTDA के डायरेक्टर अशोक पंडित ने उन्हें ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, "सतीश कौल के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। वो मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने माने एक्टर थे। पिछले कई दिनों से वो बीमार थे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

आर्थिक मदद के लिए मांगी थी मदद:

बीते साल उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद मांगी थी। कोरोना की वजह से लगे लॉगडाउन ने उनकी हालत और खस्ता कर दी थी। सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गयी थी। सतीश कौल ने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा था, "मुझे एक एक्टर के तौर पर इतना प्यार मिला है। अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com