नहीं रहे शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी, परेश रावल ने जताया शोक

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर अरविंद जोशी का आज यानी 29 जनवरी को निधन हो गया।
नहीं रहे शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी, परेश रावल ने जताया शोक
नहीं रहे शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी, परेश रावल ने जताया शोकSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर अरविंद जोशी का आज यानी 29 जनवरी को निधन हो गया। वो 84 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। खबर के मुताबिक ट्रेड एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, अरविंद जोशी का निधन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में हुआ है। हालांकि वजह क्या थी इस बार में अभी इस बार में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

परेश रावल ने जताया दुख:

अरविंद जोशी ने निधन पर अभिनेता परेश रावल ने दुख जताया है। परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमान जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं, ओम शांति।''

बता दें कि, अरविंद जोशी जाने माने गुजराती थिएटर आर्टिस्ट में से एक थे। अरविंद की शादी बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई थी। वह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सरीता जोशी के भाई और केतकी दवे के मामा हैं। अरविन्द जोशी के दो बच्चे हैं-शरमन और मानसी। अगर हिंदी फिल्मों की बात करें तो अरविंद जोशी ने 'इत्तेफाक', 'शोले' अपमान की आग, 'खरीदार', 'ठीकाना' 'नाम' जैसी तमाम फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाईं थीं।

वहीं अगर अरविंद जोशी के बेटे शरमन की बात करें, तो शरमन जोशी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के जरिए की थी। शरमन में इंडस्ट्री में काम करते हुए दो दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने फरारी की सवारी, 3 इडियट्स, रंग दे बसंती, ढोल, गोलमाल सहित कई फिल्मों में काम किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com