बॉलीवुड अभिनेता शिव सुब्रमण्यम का निधन, दो महीने पहले हुई थी बेटे की मौत

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam) का देर रात निधन हो गया है। उनके निधन से से पूरी इंडस्ट्री शोक में है।
Shiva Subramaniam
Shiva SubramaniamSocial Media

राज एक्सप्रेस। मनोरंजन जगत से आज सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam) का देर रात निधन हो गया है। हालांकि शिव सुब्रमण्यम का निधन किस वजह से हुआ है, अभी तक इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। शिव सुब्रमण्यम के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कई कलाकार सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

11 बजे होगा अंतिम संस्कार:

जानकारी की मुताबिक, शिव कुमार सुब्रमण्यम के जाने से हर कोई दुखी है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 11 बजे किया जाएगा। शिब कुमार सुब्रमण्यम 1989 से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स के लिए लेखन का काम भी किया था और कई शोज का हिस्सा भी रहे थे।

शिव कुमार सुब्रमण्यम का करियर:

अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम के करियर की बात करें, तो शिव कुमार सुब्रमण्यम को कुछ समय पहले ही फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और किरदार को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने अपने शानदार करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें फिल्म 'परिंदा' के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी से सम्मानित किया गया। इनके अलावा शिव कुमार '2 स्टेट्स', 'तीन पत्ती', 'प्रहार' और रानी मुखर्जी स्टारर 'हिचकी' में भी नजर आए थे। शिव कुमार सुब्रमण्यम ने टीवी शो 'मुक्ति बंधन' में भी काम किया था।

2 महीने पहले हुई थी बेटे की मौत:

बता दें कि, अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम के बेटे जहान की दो महीने पहले ही मौत हो गई थी। ब्रेन ट्यूमर के चलते जहान का उनके 16वें जन्मदिन के कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया। जिससे शिव कुमार सुब्रमण्यम काफी दुखी थे।

अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि:

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए शिव सुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए हुए लिखा है, "हमारे प्रिय मित्र, एक महान अभिनेता और एक शानदार इंसान शिव सुब्रमण्यम के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध और दुख हुआ। उनकी पत्नी दिव्या के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान आपको इस त्रासदी का सामना करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा दे, ॐ शान्ति !"

बीना सरवर ने किया ट्वीट:

वहीं बीना सरवर ने सोशल मीडिया के जरिए शिव सुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "बहुत ही दुखद खबर। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया। उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co