मरीज की जान न बचा पाने से दुखी हैं सोनू सूद, कही यह बात

सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे मरीजों की जान न बचा पाने पर सोनू सूद खुद को काफी लाचार महसूस कर रहे हैं। इसे लेकर उनका दर्द छलका है।
मरीज की जान ना बचा पाने से दुखी हैं सोनू सूद
मरीज की जान ना बचा पाने से दुखी हैं सोनू सूदSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद कोरोना पीड़ितों की हर संभव मदद करने में जुटे हैं। सोनू सूद कोरोना मरीजों की भी हर तरीके से मदद कर रहे हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह बहुत बार मरीज की जान नहीं बचा पाते हैं या फिर उसको समय पर मदद नहीं पहुंचा पाते हैं। ऐसे मरीजों की जान न बचा पाने पर सोनू सूद खुद को काफी लाचार महसूस कर रहे हैं। इस बात को लेकर उनका सोशल मीडिया पर दर्द झलका है।

सोनू सूद ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "उन मरीजों को खोना जिन्हें आप बचाने की कोशिश कर रहे हैं, यह अपने आप को खोने से कम नहीं।"

सोनू सूद ने ट्वीट में आगे लिखा है, "उन परिवारों का सामना करना बहुत मुश्किल होता है, जिनसे आपने उनके प्रियजनों को बचाने का वादा किया था। आज ऐसे ही कुछ लोगों को मैंने खो दिया। जिन परिवारों के साथ आप दिन में कम से कम 10 बार टच में आते थे, उनसे हमेशा के लिए संपर्क खो देंगे। लाचार महसूस कर रहा हूं।" सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस दे रहें हैं रिएक्शन:

सोनू सूद का यह ट्वीट देखकर उनके फैन भी काफी इमोशनल हो गए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए सोनू सूद का दिल हलका करने की कोशिश की है और उन्हें उनके नेक कामों की याद भी दिलाई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, "मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा है। अपने अंदर के प्रकाश को तब तक प्रकाशित होने दें, जब तक सभी जो आपको देख रहे हैं इससे प्रकाशित नहीं होते। सितारों की तरह बनें, जो इतनी ऊंचाई में होने के बाद भी जगमाते हैं। आप एक रियल हीरो हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com