सुशांत सिंह राजपूत को 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड' से किया गया सम्मानित

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 8 महीने बाद उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को खास सम्मान से नवाजा गया है।
सुशांत सिंह को 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड' से किया गया सम्मानित
सुशांत सिंह को 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड' से किया गया सम्मानितSocial Media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 8 महीने हो चुके हैं, लेकिन उनके जाने से जो जगह खाली हुई है, वह शायद ही कभी भर पाएगी। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस अक्सर एक्टर को याद करते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 8 महीने बाद उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को खास सम्मान से नवाजा गया है।

दादा साहेब फाल्के अवार्ड से किया गया सम्मानित:

बीते दिन मुंबई में दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस मौके तमाम लोगों को सम्मानित किया। इस बीच दिवगंत अभिनेता सुशांत को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के तौर पर सम्मानित किया गया। दादा साहेब फाल्के यानी DPIFF ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।

DPIFF ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर शेयर की, जिस पर "क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर दिवंगत श्री सुशांत सिंह राजपूत (1986-2020) लिखा है।" सुशांत को मिले इस सम्मान से उनके फैंस बेहद खुश हैं, साथ ही काफी इमोशल भी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से फैंस एक्टर को बधाई दे कर उन्हें याद कर रहे हैं।

इन कलाकारों को भी मिला अवार्ड:

बता दें कि, फिल्म के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कियारा आडवाणी के नाम किया गया। ये पुरस्कार कियारा को फिल्म 'गिल्टी' के लिए मिला। वहीं इस अवॉर्ड समारोह में अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया, जबकि फिल्म 'लक्ष्मी' के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला। फिल्म 'छपाक' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दीपिका पादुकोण के नाम गया।

धर्मेंद्र को मिला ये अवार्ड:

वहीं बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र को फिल्मों में उनके योगदान के लिए 'आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री' के सम्मान से नवाजा गया। डब्बू रत्नानी को 'फोटोग्राफर ऑफ दि ईयर' के सम्मान से नवाजा गया। बता दें, यह अवार्ड भारतीय फिल्म उद्योग के 'पितामह' कहे जाने वाले महान व्यक्ति दादासाहब फाल्के की याद में शुरू किए गए थे। उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 में हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com