अभिनेता विक्की कौशल को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर लोगों को दी सलाह

विक्की कौशल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने कॉन्टैक्ट में रहे लोगों को सलाह दी है।
अभिनेता विक्की कौशल को हुआ कोरोना
अभिनेता विक्की कौशल को हुआ कोरोनाSocial Media

बॉलीवुड में कोरोना के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहें हैं। एक के बाद एक कई सेलेब्रिटीज के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरों ने फैंस को बुरी तरह डरा दिया है। अब बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ये भी बताया है कि, वो डॉक्टर्स द्वारा बताए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहे हैं और खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

विक्की कौशल को हुआ कोरोना:

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "हर प्रकार की सतर्कता और सावधानी बरतने के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गया हूं। सभी जरूरी नियमों का पालन करते हुए मैं होम क्वारंटीन हो गया हूं। मेरे डॉक्टर की सलाह पर दवाइयां ले रहा हूं।"

इन फिल्मों में आएंगे नजर:

वहीं अगर विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही उन्हें भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे। हाल ही में उनकी जयंती पर इस फिल्म के टाइटल 'सैम बहादुर' की घोषणा की। इस फिल्म के अलावा विक्की निर्देशक आदित्य धर के साथ एक नई सुपरहीरो फिल्म 'अश्वत्थामा' में भी नजर आएंगे। फिल्म के एक पोस्टर में भगवान शिव नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान भी नजर आएंगी।

कोरोना की चपेट में आए ये सितारें:

आपको बता दें कि, पिछले कुछ द‍िनों में कई बॉलीवुड स‍ितारों के कोरोना होने की खबर सामने आ चुकी हैं। आम‍िर खान, आल‍िया भट्ट, रणबीर कपूर जैसे स‍ितारे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अक्षय अपनी फिल्‍म 'रामसेतु' की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिट‍िव हुए हैं। अक्षय कुमार को इसके बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अक्षय के साथ ही इस फिल्‍म की शूटिंग कर रहे 45 क्रू मैंबर भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com