अमृता राव के घर आया नन्हा मेहमान, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमृता राव के घर नन्हा मेहमान आया है, अमृता राव ने बेटे को जन्म दिया है। अमृता राव के पति का नाम आरजे अनमोल है, अनमोल एक रेडियो जॉकी हैं।
अमृता राव ने बेटे को दिया जन्म
अमृता राव ने बेटे को दिया जन्म Syed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमृता राव के घर नन्हा मेहमान आया है, अमृता राव ने बेटे को जन्म दिया है। अमृता राव के पति का नाम आरजे अनमोल है, अनमोल एक रेडियो जॉकी हैं। अमृता राव और आरजे अनमोल ने कुछ दिनों पहले यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। अमृता और उनके पति आरजे अनमोल के प्रवक्ता की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमृता राव और अनमोल की टीम की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। कपल की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में बताया गया है कि, "अमृता राव और आरजे अनमोल ने (रविवार) सुबह घर में बेबी ब्वॉय का स्वागत किया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और पूरी तरह ठीक हैं। परिवार काफी खुश है और अमृता और आरजे अनमोल दोनों ने सभी का शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा किया है।" वैसे अब तक दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि, अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करने को लेकर अमृता ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया था। बीते दिनों पति आरजे अनमोल और प्रेग्नेंट अमृता राव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। नवरात्रि के मौके पर भी अमृता ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के बारे में बातें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि, वे प्रेंग्नेंसी के नौवें महीने में हैं और यह महीना इसलिए भी खास हो गया है, क्योंकि नवरात्रि आ गई है।

वहीं अगर अमृता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अमृता आखिरी बार बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने बाल ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का किरदार निभाया था। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। अमृता राव 'इश्क विश्क', 'मैं हूं ना', और 'विवाह' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com