मालदीव में वेकेशन मना रहीं हैं बिपाशा बसु, सामने आए फोटोज-वीडियोज

अभिनेत्री बिपाशा बसु इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। जहां से वे लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं।
मालदीव में वेकेशन मना रहीं हैं बिपाशा बसु
मालदीव में वेकेशन मना रहीं हैं बिपाशा बसुSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती और अपनी फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बिपाशा बसु इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। जहां से वे लगातार सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। मालदीव के रेजॉर्ट में दोनों स्विमिंग पूल का मजा लेते दिख रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे जन्नत बताया है।

बिपाशा बसु ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समुंदर में इंज्वॉय करती नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "स्वर्ग।" इस वीडियो में बिपाशा पिंक स्विमवेयर में पूल में पानी के बीच काफी मस्ती करती दिख रही हैं।

सामने आई तस्वीरें:

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी इस ट्रिप से कुछ और शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बिपाशा बसु का लुक काफी ग्लैमरस है। बिपाशा बसु ने बीच के किनारे इन फोटोज में पोज दिए हैं। उनकी इन फोटोज में समुद्र और खुला आसमान नजर आ रहा है। इस दौरान बिपाशा बसु ने मोनॉकनी और लॉन्ग शर्ट पहनी है, जो उनके ऊपर बहुत ही शानदार लग रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, "द ब्लूज ऑफ हैप्पीनेस।"

बिपाशा बसु अब पहले की तरह फिल्मों में ज्यादा एक्टिव तो नहीं रहती हैं, लेकिन फैन्स के दिलों पर वो आज भी राज करती हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म अलोन में देखा गया था। बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अजनबी' से की। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने तमिल, तेलगु, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में सफलता हासिल की है। बिपाशा बसु को उनके काम के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com