दीपिका पादुकोण ने शेयर किया 'पावरी हो रही है' मीम, हो रहा है वायरल

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर Pawri Ho Rahi Hai का मीम बनाकर शेयर किया है। मीम में दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर नजर आ रही है और वह घोड़े पर बैठी हुईं हैं।
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया 'पावरी हो रही है' मीम
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया 'पावरी हो रही है' मीमSocial Media

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'पावरी हो रही है' छाया हुआ है। अगर आप इंस्टाग्राम पर देखेंगे तो आपको कई 'पावरी हो रही है' वायरल ट्रेंड करता नजर आएगा। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी अब इस मीम के आधार पर अपने वीडियो बनाकर शेयर किए हैं। अब इस ट्रेंड में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हो गई हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की है, जिसे सभी पसंद कर रहे हैं। दीपिका ने Pawri Ho Rahi Hai का मीम बनाकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर की ये तस्वीर:

हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर Pawri Ho Rahi Hai का मीम बनाकर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर लेटेस्ट ट्रेंड बना हुआ है। दीपिका ने बचपन की फोटो पर बने मीम को शेयर कर पूछा है, "यह किसने बनाया है?" दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, इसमें उनकी बचपन की फोटो है। दीपिका द्वारा शेयर किए एक तस्वीर में वह एक खिलौने से बने घोड़े पर बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं। ऐसे में तस्वीर में लिखा है, "ये हम है...... ये हमारा घोड़ा है.... और ये हमारी पावरी हो रही है।"

ऐसे चर्चा में आया 'पावरी' वीडियो:

दरअसल, Pawri ho rahi hai वीडियो म्यूज़िक कम्पोज़र यशराज मुखाटे की वजह से चर्चा में आया। बता दें, हाल ही में कुछ दिनों पहले एक पाकिस्तानी लड़की का एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि, वह ट्रेंड बन गया। वीडियो में लड़की कहती है- ये हमारी कार है.... और ये हम हैं और ये हमारी पावरी हो रही है। उन्होंने दानानीर के इसी वीडियो को अपने संगीत में पिरोया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इस वीडियो को अब तक कई कलाकार अपने-अपने ढंग से बना चुके हैं। दीपिका से पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने भी ऐसा मीम बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिलहाल, दीपिका कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। वो इन दिनों शकुन बत्रा की अनटाइटिल्ड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में भी नजर आएंगी। इसमें इन दोनों के आलवा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में काम करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे, जो पहले ऋतिक के साथ बैंग बैंग और वॉर बना चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co