परिवार के बाद दीपिका पादुकोण को भी हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती हैं पिता

पहले खबर आई थी कि, दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश, मां उजाला और बहन अनीषा कोरोना पॉजिटिव हैं। अब खबर आई है कि, दीपिका भी कोरोना वायरस के चपेट में आ गई हैं।
परिवार के बाद दीपिका पादुकोण को भी हुआ कोरोना
परिवार के बाद दीपिका पादुकोण को भी हुआ कोरोनाSocial Media

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस वायरस के चपेट में आ चुके हैं। कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। अब खुद दीपिका पादुकोण भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण इस समय अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में ही हैं। जहां दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उनकी मां उज्जवला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेटेड हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि अब तक दीपिका की तरफ से आधिकारिक रूप से नहीं की गई है।

प्रकाश पादुकोण की सेहत में हो रहा है सुधार:

बता दें कि, प्रकाश पादुकोण की हालत पहले से बेहतर है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रकाश पादुकोण के करीबी दोस्त विमल कुमार ने उनकी सेहत के बारे में बताते हुए कहा, "10 दिन पहले प्रकाश, उनकी पत्नी उजाला और बेटी अनीषा में कोरोना के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद टेस्ट किया गया और तीनों संक्रमित पाए गए। तब से ही तीनों क्वॉरंटीन में हैं।"

उन्होंने आगे बताया, प्रकाश पादुकोण का बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विमल कुमार ने आगे कहा, "अब वो ठीक हैं, सभी मापदंड ठीक हैं। उनकी बेटी और पत्नी घर पर ही क्वारंटीन हैं और उम्मीद है कि, 2-3 दिनों में प्रकाश को भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।"

आपको बता दें कि, अभी 2 दिन पहले ही दीपिका ने सभी को अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने को कहा था। दीपिका ने कई मेंटल हेल्थ गाइडलाइन्स के नंबर्स शेयर किए थे। इन्हें शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था, "मैं और मेरे परिवार को मिलाकर लाखों लोग इस वायरस से बचने की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में याद रखें हमें इमोशनली भी स्ट्रॉन्ग रहना है, याद रखें, आप अकेले नहीं हैं, हम सब साथ हैं।"

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी। ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। फिल्म 'पठान' में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। 'फाइटर' और 'पठान' के अलावा दीपिका अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' और रणवीर सिंह के साथ '83' में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co