मालदीव पहुँचकर दिशा पटानी ने शेयर की बिकिनी वाली तस्वीर, हो रही है वायरल

मालदीव पहुँचने के बाद बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी में दिखाई दे रही हैं।
Disha Patani shares bikini photo for Maldives
Disha Patani shares bikini photo for MaldivesSocial Media

महाराष्ट्र में लगे कोरोना कर्फ्यू के कारण बॉलीवुड के कई सेलेब्स छुट्ट‍ियां मनाने शहर से बाहर गए हुए हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां से वे मालदीव के लिए रवाना हुए थे। मालदीव पहुँचने के बाद दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी में दिखाई दे रही हैं।

दिशा पटानी ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी में दिखाई दे रहीं हैं। पिक्चर में देखा जा सकता है कि, दिशा ने भूरे रंग की बिकिनी कैरी की हुई हैं। बीच के किनारे बैठी दिशा पाटनी बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं। उनका ये अट्रैक्टिव लुक सभी को बेहद पसंद आ रहा है। दिशा की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वायरल हो रही है तस्वीर:

दिशा पटानी समंदर किनारे बैठकर अपना कातिलाना लुक दिखा रही हैं। दिशा ने फोटो शेयर करते हुए ऑक्टोपस वाली इमोजी शेयर की है। दिशा की इस तस्वीर को 1 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। दिशा के फैंस इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, "परफेक्टली।" वहीं दूसरे ने कमेंट में फायर इमोजी पोस्ट की है।

मालदीव पहुँचकर दिशा पटानी ने शेयर की बिकिनी वाली तस्वीर, हो रहा है वायरल
मालदीव पहुँचकर दिशा पटानी ने शेयर की बिकिनी वाली तस्वीर, हो रहा है वायरलSocial Media

दिशा पटानी ने इस विकेशन की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, इन सभी तस्वीरों में कहीं भी टाइगर श्रॉफ नहीं दिख रहे हैं। दिशा की इन तस्वीरों से साफ है कि, वह अपने इस विकेशन को भरपूर इंजॉय कर रही हैं। इन तस्वीरों में दिशा काफी खुश दिख रही हैं। दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उस रिजॉर्ट की झलकियां हैं, जहां वे ठहरी हैं। दूर समंदर का किनारा और वहीं मौजूद इस रिजॉर्ट की खूबसूरत झलकियां शेयर करते हुए दिशा ने इसे Heaven कहा है यानी इस जगह की तुलना स्वर्ग से की है।

मालदीव पहुँचकर दिशा पटानी ने शेयर की बिकिनी वाली तस्वीर, हो रहा है वायरल
मालदीव पहुँचकर दिशा पटानी ने शेयर की बिकिनी वाली तस्वीर, हो रहा है वायरलSocial Media

इस फिल्म में आएंगी नजर:

वहीं अगर दिशा पटानी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिशा को आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय कपूर के साथ देखा गया था। अब वह जल्द ही सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर अब इसे टाल दिया गया है। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की गोवा में शूटिंग कर रही थीं। मोहित सुरी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दिशा और जॉन के साथ अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com