Esha Deol का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेत्री इशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। ईशा देओल ने रविवार को बताया कि, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।
Esha Deol का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट कर दी जानकारी
Esha Deol का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, ट्वीट कर दी जानकारीSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री इशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। ईशा देओल ने रविवार को बताया कि, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इशा देओल ने अपने प्रशंसकों से कहा कि, उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है।

ईशा देओल के पोस्ट शेयर कर दी जानकारी:

ईशा देओल के पास कॉपीराइट वॉयलेशन का मैसेज आया, जिसके बाद तुरंत उन्होंने अपने फॉलोअर्स से इस बात की जानकारी शेयर की है। उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर किया है और फैन्स से गुजारिश की है कि, उनके अकाउंट से आ रहे किसी भी मैसेज का रिप्लाए ना किया जाए। एक्ट्रेस ने लिखा है, "आज सुबह मेरा ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया। इसलिए कृपया आप मेरे अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज का रिप्लाए ना करें, बाधा के लिए खेद है।"

रिस्टोर हुआ ईशा देओल का अकाउंट:

बता दें कि, ईशा देओल के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के कुछ घंटों बाद ही उनका अकाउंट बहाल हो गया। अभिनेत्री ने इस बारे में इंस्टाग्राम के कर्मियों का ट्विटर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि, मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल हो गया है। मैं इंस्टाग्राम की टीम का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने तत्परता से काम किया और आवश्यक कदम उठाए।''

इन कलाकारों के अकाउंट भी हो चुके हैं हैक:

गौरतलब है कि, अभिनेत्री ईशा देओल से पहले बॉलीवुड के कई कलाकार फ्रॉड के शिकार हो चुके हैं। इससे पहले पार्श्व गायिका आशा भोंसले, अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मेसी और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे।

ईशा अभिनेत्री हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र की बेटी हैं। उन्होंने साल 2002 में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ना तुम जानो ना हम, युवा, धूम, नो इंट्री जैसी फिल्मों में अभिनय किया। जैसे ही उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़ी, 2012 में ईशा ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी कर ली। उनकी दो बेटियां भी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co