जेनेलिया डिसूजा ने शेयर किया पति रितेश संग प्यारा वीडियो, हुआ वायरल

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
जेनेलिया डिसूजा ने शेयर किया पति रितेश संग प्यारा वीडियो, हुआ वायरल
जेनेलिया डिसूजा ने शेयर किया पति रितेश संग प्यारा वीडियो, हुआ वायरलSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने पति रितेश देशमुख और बच्चों के फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों के क्यूट अंदाज को बार-बार देखने का मन करेगा। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जेनेलिया डिसूजा ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बेड पर लेटी हुई हैं, तभी रितेश देशमुख उन्हें प्यार करने लगते हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में 'मेरी राहें...' सॉन्ग बज रहा है। इस वीडियो के साथ जेनेलिया डिसूजा ने लिखा है, "हमेशा वाली प्रेम कहानी।" जेनेलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह पहली बार नहीं है, जब जेनेलिया ने ऐसी वीडियो शेयर की हो वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और रितेश की वीडियो शेयर करती रहती हैं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पार्क में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

वहीं अगर दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बात करें, तो रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा की मुलाकात 'तुझे मेरी कसम' नाम की फिल्म के सेट्स पर हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। लगभग 10 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली थी। जेनेलिया और रितेश दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। उनके पहले बेटे का नाम रियान और दूसरे बेटे का नाम राहिल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co