जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू की गरीबों की मदद, जरूरतमंद लोगों को खिलाया खाना

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने एक फाउंडेशन की स्थापना किया है। जिसके जरिए वह गरीब लोगों को मुफ्त में खाना खिलावाएंगी। उनके इस फाउंडेशन नाम 'यू ओनली लिव वन्स' (YOLO) है।
जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू की गरीबों की मदद
जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू की गरीबों की मददSocial Media

देशभर में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर तेजी से फैल चुका है। रोज कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में जैकलीन फर्नांडिस भी शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों कोरोना महामारी के बीच मदद के लिए आगे आईं हैं।

मदद के लिए आगे आई जैकलीन फर्नांडीस:

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने एक फाउंडेशन की स्थापना किया है। जिसके जरिए वह गरीब लोगों को मुफ्त में खाना खिलावाएंगी। जैकलीन फर्नांडीस के इस फाउंडेशन नाम 'यू ओनली लिव वन्स' (YOLO) है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनीय कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जैकलीन फर्नांडीस कोरोना वायरस की मार झेल रहे गरीब लोगों को खाना बांटती और उनके लिए खाना बनाती नजर आ रही हैं।

पोस्ट शेयर कर कही यह बात:

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जैकलीन फर्नांडीस ने खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मदर टेरेसा ने एक बार कहा था, भूख शांत होने पर शांति की शुरुआत होती है'। मैं वास्तव में आज मुंबई रोटी फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करती हूं, जिसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त श्री डी शिवानंदन चलाते हैं। महामारी के दौरान रोटी बैंक ने अब तक लाखों भूखे लोगों के लिए भोजन तैयार किया और उसे बांटा है।"

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "वे इस बात का सटीक उदाहरण हैं कि, #kindnessbrigade क्या करने की ख्वाहिश रखता है और मुझे इस दौरान उनकी मदद करने मे गर्व महसूस हुआ। हम बस एक बार जिंदगी को जीते हैं! आइए, इस जीवन को दूसरों की मदद करने और अपने आसपास के लोगों की #storiesofkindness को साझा करने के द्वारा इसके लायक बनाएं!"

रोटी बैंक के साथ मिलाया हाथ:

बता दें कि, अपनी NGO, YOLO फाउंडेशन के साथ मिलकर एक्ट्रेस ने रोटी बैंक के साथ हाथ मिलाया है, जो इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी। वहीं, फीलाइन फाउंडेशन के साथ एक्ट्रेस सड़कों पर रहने वाले जानवरों की मदद करेंगी। वे फ्रंट लाइन वर्करों को भी मास्क और सैनिटाइजर बाटेंगी, जिसमें मुंबई पुलिस शामिल है जो महामारी के बीच लगातार काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में आएंगी नजर:

वहीं अगर जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद अब एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग को होल्ड पर डाल दिया गया है। इस फिल्म के अलावा जैकलीन अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com